Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

जशपुर में आंधी-तूफान का कहर: कच्चा मकान ढहा, युवक की मौत; मां और पत्नी गंभीर घायल

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में तेज आंधी-तूफान ने भारी तबाही मचाई है। कांसाबेल थाना क्षेत्र के घोघर गांव में तेज हवा के चलते एक कच्चा मकान ढह गया। हादसे में मलबे के नीचे दबने से एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसकी मां और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से घायलों को मलबे से बाहर निकाला गया। दोनों घायलों को तत्काल कांसाबेल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

तेज आंधी-तूफान के कारण क्षेत्र में कई पेड़ भी उखड़कर गिर गए, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ और कई इलाकों में आवागमन बाधित हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, जबकि प्रशासन प्राकृतिक आपदा से हुए नुकसान का आकलन करने में जुटा हुआ है।

स्थानीय प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की है।

Related Posts

CG NEWS- करैत सांप के डसने से 9 साल की मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत, सोते वक्त हाथ की उंगली को बनाया निशाना

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली खबर…

CG NEWS- शासकीय स्कूल में साइकिल वितरण के दौरान हंगामा; घटिया गुणवत्ता का आरोप लगा रहे रवि भगत गिरफ्तार

रायगढ़: छत्तीसगढ़ शासन द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाएं देने के…

छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर सर्वे: रायपुर, बिलासपुर और दुर्ग में जुलाई माह के दौरान बिजली खपत में आई भारी कमी

रायपुर: छत्तीसगढ़ में स्मार्ट मीटर को लेकर चल रहे भ्रम और अफवाहों पर विराम लगाते…

आंधी-बारिश में गिरा विशाल महुआ का पेड़, सेदम-मैनपाट मार्ग बंद; ग्रामीणों को 20 किमी अतिरिक्त सफर की मजबूरी

बतौली। सरगुजा जिले के बतौली क्षेत्र में सोमवार दोपहर तेज आंधी और बारिश के कारण…

1 of 437