Trendingदेशबड़ी खबरबॉलीवुडमनोरंजन

देव आनंद के बेटे सुनील आनंद नहीं रहे, लंदन में हार्ट अटैक के बाद निधन

Dev Anand Son Suneil Anand Death: अपने जमाने के मशहूर दिवंगत अभिनेता देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का निधन हो गया है. करीब 70 साल की उम्र में लंदन में उन्होंने आखिरी सांस ली. सुनील की बहन देविना आनंद की बेटी गिनी नारंग ने एक बयान जारी कर अपने मामा के निधन की पुष्टि की है. साथ ही बयान में उन्होंने लोगों से कहा कि इस दुख की घड़ी में उनके परिवार की निजता का सम्मान किया जाए.

सुनील की भांजी गिनी नारंग ने मामा के निधन की खबर की पुष्टी करते हुए एक बयान जारी किया. इस बयान में लिखा गया है, “गहरे दुख के साथ हम अपने परिवार की तरफ से सुनील आनंद के निधन की खबर शेयर कर रहे हैं. लोगों के प्यार, दुआओं और सहयोग से हमें बहुत सांत्वना मिल रही है, जिसके लिए हम दिल से आभारी हैं. हम अनुरोध करते हैं कि इस मुश्किल घड़ी में हमें थोड़ी निजता दी जाए.”

हार्ट अटैक के चलते निधन
सूत्रों के मुताबिक सुनील आनंद को दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ा था, जिसके बाद उन्हें लंदन के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां 28 जुलाई की सुबह उनका निधन हो गया. गौर करने वाली बात ये है कि जिस अस्पताल में साल 2011 में देव आनंद ने आखिरी सांस ली थी, उसी अस्पताल में उनके बेटे सुनील ने भी दुनिया को अलविदा कहा.

फिल्मों में नहीं चला सुनील का करियर
आमतौर पर तमाम बड़े सितारे अपने बच्चों को ग्रैंड तरीके से हीरो या हीरोइन के तौर पर फिल्मों में लॉन्च करते हैं. मगर देव आनंद ने ऐसा नहीं किया था. उन्होंने अपने बेटे को बॉलीवुड में लॉन्च तो किया था, लेकिन सपोर्टिंग एक्टर के तौर पर. देव आनंदन ने साल 1984 में एक फिल्म डायरेक्ट की थी, जिसका नाम ‘आनंद और आनंद’ था. देव आनंद इसमें लीड रोल में थे और फिल्म का हिस्सा राखी और स्मिटा पाटिल भी थीं. इसमें सुनील ने सपोर्टिंग एक्टर का रोल निभाया था. पर फिल्म फ्लॉप हो गई थी.

इसके बाद सुनील ने लीड रोल में भी फिल्में की. उन्होंने ‘कार थीफ’ में लीड रोल निभाया. इसमें विजयता पंडित के साथ वो नज़र आए थे. फिल्म बुरी तरह से पिट गई थी. सुनील के अंकल के निर्देशन में बनी फिल्म ‘मैं तेरे लिए’ भी सिनेमाघरों में नहीं चली. बाद में भी उन्होंने कुछ फिल्में की, पर उनका करियर पटरी पर नहीं आ सका.

कमबैक भी रहा फ्लॉप
कई सालों के बाद साल 2001 में वो फिल्म ‘मास्टर’ से बड़े पर्दे पर लौटे, जिसका निर्देशन भी उन्होंने ही किया. ये एक मार्शल आर्ट्स वाली फिल्म थी. पर ये भी नहीं चल पाई. इसके बाद उन्होंने किसी फिल्म में एक्टर के तौर पर काम नहीं किया. बताया जाता है कि साल 2011 में देव आनंद के निधन के वक्त तक वो उन्हीं के साथ अपने होम प्रोडक्शन नवकेतन फिल्म्स में असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर काम करते रहे. पिता के गुज़रने के बाद उन्होंने प्रोडक्शन हाउस की कमान अपने हाथ में ली. पर कुछ खास नहीं कर पाए. सुनील की मां और देव आनंद की पत्नी और अपने जमाने की मशहूर एक्ट्रेस कल्पना कार्तिक अपनी एकलौती बेटी के साथ ऊटी में रहती हैं. वो 94 साल की हैं.

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 462