Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

सूरजपुर में दिल दहला देने वाली घटना: अमरूद तोड़ते समय नाले में डूबकर दो मासूम बहनों की मौत

सूरजपुर। जिले के नवगई गांव में आज सुबह एक हृदयविदारक हादसा हो गया। महज 6 साल की पूनम जायसवाल और 4 साल की उर्मिला जायसवाल, दोनों सगी बहनें आंगनबाड़ी जाने के लिए घर से निकली थीं। रास्ते में झुरहा नाला किनारे अमरूद का पेड़ देखकर दोनों मासूम अमरूद तोड़ने लगीं।

अमरूद तोड़ते समय नाला पार करने की कोशिश में दोनों गहरे पानी में चली गईं और डूब गईं। जब काफी देर तक बच्चियां घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने तलाश शुरू की। ग्रामीणों ने नाले में दोनों बहनों के शव बरामद किए।

पिता राकेश जायसवाल का रो-रोकर बुरा हाल है। मां बार-बार बेहोश हो रही हैं। दोनों नन्हीं जानों के जाने से पूरे नवगई गांव में मातम पसरा हुआ है। घर के बाहर चीखें और सिसकियां गूंज रही हैं।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में बढ़ा न्यूनतम वेतन: 1 अप्रैल 2026 से नई दरें लागू, श्रमिकों को मिलेगा महंगाई भत्ते का लाभ

छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के…

रायपुर में रूह कंपाने वाली वारदात: रात को टहल रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट कर फाड़े कपड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक…

1 of 252