Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: दीवार से भिड़ी तेज रफ्तार बाइक, दो युवकों की मौके पर मौत

राजनांदगांव। जिले के डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम रांका में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बाइक काफी तेज गति में थी और अचानक चालक नियंत्रण खो बैठा। इससे वाहन सीधे दीवार से जा भिड़ा। जोरदार आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो दोनों युवक सड़क पर गंभीर हालत में पड़े मिले।

घटना के बाद क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही डोंगरगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतकों की शिनाख्त एवं परिजनों को सूचना देने की प्रक्रिया जारी है।

Related Posts

1 of 190