देस दुनिया

कई गुना बढ़ जाएगी घर की खूबसूरती सेहत को भी फायदा…

घर की खूबसूरती,

पौधे न सिर्फ घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं, बल्कि ये हमें हेल्दी रखने का भी काम करते हैं. इस स्टोरी में ऐसे ही कुछ प्लांट्स के बारे में जानेंगे, जिनको बहुत ज्यादा केयर की जरूरत नहीं होती है और ये तेजी से भी ग्रो होते हैं. आप इन पौधों को बरामदे से लेकर रूम में भी लगा सकते हैं जहां धूप नहीं पहुंचती है. तो चलिए देख लेते हैं कि कौन से हैं वो प्लांट्स.

अगर आप कोई ऐसा प्लांट देख रहे हैं जो आप अपने रूम में कोने में लगा सकें और उसकी हाइट अच्छी हो, एरिका प्लांट आपके लिए बेस्ट रहेगा. ये तेजी से बढ़ता है और इसे पनपने के लिए बहुत ज्यादा रोशनी की जरूरत नहीं होती है. बस आप रोजाना इस पौधे में हल्का पानी दें और इनडायरेक्ट रोशनी भी इसके ग्रो होने के लिए काफी होती है.

इनडोर प्लांट्स की बात करें तो पीस लिली का पौधा लगाना चाहिए. इसकी सबसे अच्छी बात है को जब पानी की जरूरत हो तो ये पौधा हल्का सा मुरझा जाता है, जिससे आपको पता चल जाता है कि अब प्लांट में पानी डालना चाहिए. कुछ देर बाद ये फिर से एकदम हरा और खिला-खिला दिखने लगता है. इस पर 1 पंखुड़ी वाला फूल खिलता है जो कमाल का लगता है.

स्नेक प्लांट भी तेजी से बढ़ने वाला पौधा है. हालांकि ये शुरुआत में थोड़ा सा धीमा बढ़ता है, लेकिन इसमें धीरे-धीरे कोपलें निकलती जाती हैं और हाइट के साथ ही ये पौधा घना भी होता जाता है. बहुत ही कम देखभाल की जरूरत होती है, इसलिए अगर आप गार्डनिंग में बिगनर भी हैं तो भी ये पौधा लगाना बढ़िया रहता है. इसे आप एक पत्ती से भी ग्रो कर सकते हैं.

Related Posts