Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

कोरबा में राखड़ बांध हादसे का असर: HTPP की कई यूनिट बंद, बिजली उत्पादन घटा, मांग रिकॉर्ड स्तर पर

कोरबा (छत्तीसगढ़)। हसदेव ताप विद्युत संयंत्र (HTPP) के झाबू राखड़ बांध फूटने की घटना का असर अब राज्य के बिजली उत्पादन पर साफ दिखाई देने लगा है। मरम्मत कार्य के चलते राख निकासी बंद होने से संयंत्र की कई इकाइयों को बंद करना पड़ा है, जिससे उत्पादन में गिरावट आई है।

कई यूनिट बंद, उत्पादन हुआ प्रभावित
संयंत्र की 210-210 मेगावाट क्षमता वाली चार इकाइयों में से यूनिट नंबर 3 और 4 को पूरी तरह बंद कर दिया गया है। वहीं यूनिट 1 से करीब 110 मेगावाट और यूनिट 2 से 130 मेगावाट बिजली उत्पादन हो रहा है। अन्य इकाइयां भी पूर्ण क्षमता पर नहीं चल पा रही हैं, जिससे कुल उत्पादन घट गया है।

युद्धस्तर पर मरम्मत कार्य जारी
राखड़ बांध में रिसाव की समस्या को दूर करने के लिए तेजी से मरम्मत कार्य किया जा रहा है। तटबंध को मजबूत करने, रिसाव रोकने और जल निकासी व्यवस्था सुधारने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचाव के लिए अतिरिक्त सुरक्षा उपाय भी किए जा रहे हैं।

राख निकासी का बदला रूट
प्रबंधन ने 840 मेगावाट संयंत्र से निकलने वाली राख को झाबू के बजाय डिंडोलभाठा राखड़ बांध की ओर मोड़ दिया है, ताकि अस्थायी रूप से स्थिति को संभाला जा सके।

बिजली की मांग ने तोड़ा रिकॉर्ड
प्रदेश में भीषण गर्मी के चलते बिजली की मांग बढ़कर करीब 6900 मेगावाट तक पहुंच गई है, जो अब तक का सर्वाधिक स्तर है। वहीं उत्पादन घटकर करीब 2053 मेगावाट रह गया है, जिससे दबाव और बढ़ गया है।

सेंट्रल सेक्टर से ली जा रही बिजली
मांग और उत्पादन के बीच अंतर को पूरा करने के लिए सेंट्रल सेक्टर से करीब 4819 मेगावाट बिजली ली जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि पर्याप्त अनुबंधित बिजली उपलब्ध होने से फिलहाल बिजली संकट की स्थिति नहीं बनेगी।

विशेषज्ञ टीम करेगी जांच
घटना की जांच के लिए विशेषज्ञों की टीम जल्द ही संयंत्र पहुंचेगी और पूरे मामले की जांच कर कारणों का पता लगाएगी। साथ ही भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए आवश्यक सुझाव भी दिए जाएंगे।

Related Posts

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण

मुख्यमंत्री की बड़ी घोषणा : शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, डिगमा का नाम अब…

छत्तीसगढ़ में 116 नेताओं की सुरक्षा में कटौती, केदार कश्यप से दीपक बैज तक की सुरक्षा श्रेणी बदली

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सशस्त्र नक्सलवाद समाप्त होने के बाद अब नेताओं की सुरक्षा…

छत्तीसगढ़ राज्योत्सव का 3 नवंबर को होगा समापन, अमित शाह करेंगे राज्य अलंकरण पुरस्कारों का वितरण

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले राज्योत्सव में…

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार में बेमौसम बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता, खेतों में गिरी पकी धान की फसल

बलौदाबाजार। धान का कटोरा कहे जाने वाले छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में चक्रवाती…

बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी कांग्रेस का खाता नहीं खुला, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने साधा निशाना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने चार राज्यों में हुए विधान परिषद चुनावों के…

1 of 494