Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: बीमारी ठीक करने के बहाने धर्म परिवर्तन कराने वाला पास्टर गिरफ्तार

खरोरा। धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में पुलिस ने पास्टर अनूप शेण्डे को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह ग्रामीणों को बीमारी ठीक करने का झांसा देकर ईसाई धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाता था और हिंदू धर्म के खिलाफ आपत्तिजनक बातें करता था।

जानकारी के मुताबिक, खरोरा नगर के बजरंग पारा के लोगों ने 15 मार्च को शिकायत दर्ज कराई। शिकायत में कहा गया कि अनूप शेण्डे गांव वालों से अपने इलाज का दावा करके उन्हें धर्म परिवर्तन के लिए मनाने की कोशिश करता था।

पुलिस ने इस मामले में अपराध क्रमांक 154/26 दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 298, 299 और छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम 1968 की धारा 4 के तहत मामला दर्ज किया गया।

अनूप शेण्डे महाराष्ट्र के जिला बन्द्रपुर का निवासी है और वर्तमान में खरोरा के राजीव नगर में रह रहा था। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया। इसके बाद पुलिस ने उसके परिजनों को सूचित किया और न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

इस कार्रवाई के बाद इलाके में लोगों ने राहत की सांस ली है और पुलिस ने चेतावनी दी है कि धर्म के नाम पर किसी भी तरह की दबाव वाली गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468