Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: अवैध संबंधों के लिए उजाड़ा अपना ही सुहाग, मासूमों की गवाही ने खोली मां की ‘काली हकीकत’

कोरबा: अपराधी चाहे कितना भी शातिर हो, कानून के लंबे हाथों से बच नहीं पाता। कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र के लाटा बस्ती में एक ऐसा ही सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। आरोपी महिला ने इसे आत्महत्या का रूप देने की पूरी कोशिश की, लेकिन उसके अपने ही मासूम बच्चों ने पुलिस के सामने सच उगलकर अपनी मां के खौफनाक चेहरे को बेनकाब कर दिया।

प्रेम प्रसंग में रोड़ा बन रहा था पति

पुलिस जांच में पता चला है कि आरोपी महिला का काफी समय से रायगढ़ के एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। महिला का पति इस अवैध रिश्ते के बीच दीवार बनकर खड़ा था। इसी ‘दीवार’ को हटाने के लिए महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची।

साजिश: जहर देकर अस्पताल ले जाने का नाटक

योजना के मुताबिक, महिला ने अपने पति को खाने में जहर दे दिया। जब पति की तबीयत बिगड़ने लगी, तो खुद को बेगुनाह साबित करने के लिए वह उसे आनन-फानन में अस्पताल ले गई। वह चाहती थी कि समाज और पुलिस इसे आत्महत्या का मामला समझें, लेकिन नियति को कुछ और ही मंजूर था।

मासूमों की गवाही से खुला राज

महिला की चालाकी उस वक्त धरी की धरी रह गई जब पुलिस ने घर में मौजूद बच्चों से पूछताछ की। डरे-सहमे मासूम बच्चों ने रोते हुए पुलिस को बताया:

“मम्मी ने ही पापा को जहर खिलाया है।”

बच्चों के इस बयान ने मामले की दिशा बदल दी और पुलिस ने तुरंत आरोपी पत्नी को अस्पताल परिसर से ही हिरासत में ले लिया।

आशिक की तलाश में रायगढ़ रवाना हुई पुलिस

दर्री पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वारदात में शामिल मुख्य आरोपी (प्रेमी) को पकड़ने के लिए पुलिस की एक विशेष टीम रायगढ़ भेजी गई है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही सह-आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


बड़ी बात: इस घटना ने पूरे लाटा बस्ती को झकझोर कर रख दिया है। स्थानीय लोग इस बात से स्तब्ध हैं कि कैसे एक मां ने अपने ही बच्चों के सिर से पिता का साया छीन लिया और अपने भविष्य के साथ-साथ बच्चों का जीवन भी दांव पर लगा दिया।


Related Posts

कोंडागांव के कोकोड़ी में मक्का प्लांट के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़, 12 घंटे से धरने पर ग्रामीण

कोंडागांव। जिले के ग्राम कोकोड़ी स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के…

होली से पहले राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल-कट्टे समेत हथियार बरामद

राजनांदगांव। होली पर्व के पूर्व अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसते हुए…

1 of 175