Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

फर्नीचर घोटाले में ACB की बड़ी कार्रवाई, राजीव गांधी शिक्षा मिशन कार्यालय में मारी रेड

अंबिकापुर। वर्ष 2011-12 के चर्चित राजीव गांधी शिक्षा मिशन फर्नीचर घोटाले की जांच एक बार फिर तेज हो गई है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने बुधवार को राजीव गांधी शिक्षा मिशन कार्यालय पहुंचकर घोटाले से जुड़े महत्वपूर्ण दस्तावेजों की गहन जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार, विभाग द्वारा लंबे समय से जांच एजेंसी को आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए जा रहे थे, जिसके बाद ACB की टीम ने सीधे कार्यालय में पहुंचकर कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने हार्ड कॉपी रिकॉर्ड के साथ-साथ डिजिटल दस्तावेजों की भी जांच की।

12 फर्मों और अधिकारियों पर शक

मामले की जांच में पहले ही 6 से 7 अधिकारियों और करीब 12 फर्मों की संलिप्तता सामने आ चुकी है। इस घोटाले में IPC की धारा 420 और 120(B) तथा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 13(1) और 13(2) के तहत अपराध दर्ज किया गया था।

जांच तेज, नए खुलासों की संभावना

ACB की ताजा कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप की स्थिति है। जांच एजेंसी दस्तावेजों के आधार पर आगे की कार्रवाई की तैयारी में जुट गई है। माना जा रहा है कि जांच में नए नाम सामने आ सकते हैं और आने वाले दिनों में बड़ी कार्रवाई संभव है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ के गृहमंत्री विजय शर्मा की हुंकार: जंगलों में खत्म किया अब ‘दिमाग’ से भी निकालेंगे माओवाद

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री एवं गृहमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग प्रवास के…

 युवाओं को ‘जॉब सीकर’ नहीं, ‘जॉब क्रिएटर’ बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय वर्ल्ड लीडर्स…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से की नई दिल्ली में सौजन्य भेंट

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज नई दिल्ली प्रवास के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री…

1 of 458