Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

भिलाई स्टील प्लांट में सुरक्षा लापरवाही पर बड़ा एक्शन: दो जीएम निलंबित, कई अधिकारियों को नोटिस

भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र (BSP) प्रबंधन ने कार्यक्षेत्र में लगातार हो रही दुर्घटनाओं और सुरक्षा मानकों में लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई की है। हाल ही में प्लांट में हुए हादसे में कर्मियों की मौत और कई के घायल होने के बाद शीर्ष प्रबंधन ने सुरक्षा व्यवस्था पर सख्त रुख अपनाया है। कार्रवाई के तहत दो महाप्रबंधकों (GM) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, जबकि कई अधिकारियों को चेतावनी और एडवाइजरी पत्र जारी किए गए हैं। संयंत्र में इस कार्रवाई के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

प्रबंधन ने बताया कि दुर्घटनाओं की बढ़ती संख्या और सुरक्षा चूकों की गंभीरता को देखते हुए कठोर कदम उठाए गए हैं। निलंबित अधिकारियों में शंकर मोरी, महाप्रबंधक (सिंटर प्लांट–3) सुब्रमनी रमनी, महाप्रबंधक (ऊर्जा प्रबंधन विभाग) इसके अलावा, ऊर्जा प्रबंधन विभाग के प्यारेलाल देशमुख और विनय कुमार को चेतावनी पत्र, प्लेट मिल के दो महाप्रबंधक सुधाकर और पद्मनाभन को एडवाइजरी पत्र जारी किए गए हैं।

भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन ने कहा कि सभी दुर्घटनाओं का मूल कारण विश्लेषण किया गया है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि त्रुटियां कहां हुईं और आगे उन्हें रोकने के लिए क्या उपाय आवश्यक हैं। संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया है कि सुरक्षा सुधारों को सख्ती से लागू करें और उनकी निगरानी सुनिश्चित करें।

बीएसपी प्रबंधन ने स्पष्ट किया कि— सुरक्षा संस्कृति को मजबूत बनाना हर स्तर की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी तरह की लापरवाही या असुरक्षित व्यवहार हरगिज़ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। प्लांट में ज़ीरो टॉलरेंस नीति पहले की तरह आगे भी सख्ती से लागू रहेगी।

Related Posts

छोटी क्लिनिक से लंदन संसद तक: डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी का सफर बना प्रेरणा, छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का क्षण

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जाने-माने होम्योपैथी चिकित्सक डॉ. उत्कर्ष त्रिवेदी को लंदन…

अंबिकापुर में दरिंदगी की हदें पार: महिला की गला रेतकर हत्या, प्राइवेट पार्ट में डाली बोतल; चेहरा भी कुचला

अंबिकापुर (सरगुजा): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले में मानवता को शर्मसार करने वाला…

1 of 254