Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

क्या सच में मतदाता सूची से कटा पूर्व विधायक गुलाब कमरो का नाम, सामने आई सच्चाई

रायपुर। अनुविभागीय अधिकारी (रा.) भरतपुर और निर्वाचन कार्यालय ने कुछ यूट्यूब चैनलों और अखबारों द्वारा फैलाई गई उस खबर का खंडन किया है, जिसमें कहा गया था कि पूर्व विधायक गुलाब कमरो का नाम धर्मजयगढ़ विधानसभा की मतदाता सूची में गलत तरीके से दर्ज है और त्रुटि सुधार के बाद भी ठीक नहीं हुआ है। प्रशासन ने इसे पूरी तरह भ्रामक और असत्य बताया है।

20 नवंबर को गुलाब कमरो द्वारा भेजे गए स्क्रीनशॉट से पता चला कि वर्ष 2003 के पुराने EPIC विवरण के डिजिटाइजेशन में तकनीकी समस्या की वजह से उनका नाम गलती से धर्मजयगढ़ विधानसभा (भाग 169) में दिख रहा था।

21 नवंबर को कलेक्टर कार्यालय ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को पत्र भेजकर समाधान मांगा। 26 नवंबर को भारत निर्वाचन आयोग ने BLO ऐप में अनमैपिंग सुविधा उपलब्ध कराई। उसी दिन धर्मजयगढ़ के BLO ने गलत प्रविष्टि हटाई और गुलाब कमरो के विवरण को उनके सही विधानसभा क्षेत्र—मनेंद्रगढ़ (भाग 94, सरल क्रमांक 767) में सफलतापूर्वक मैप कर दिया गया।

निर्वाचन कार्यालय ने बताया 4 नवंबर से 4 दिसंबर तक फॉर्म वितरण, वापसी और डिजिटाइजेशन का काम चल रहा है। मतदाता सूची का प्रारंभिक प्रकाशन 9 दिसंबर 2025 को होगा। इसलिए किसी भी मतदाता का नाम कटने या गलत दर्ज होने का दावा अभी पूरी तरह गलत है, क्योंकि सूची अभी जारी ही नहीं हुई है।

प्रशासन ने कहा है कि किसी भी खबर को छापने या फैलाने से पहले तथ्यों की जांच जरूर करें और केवल सत्यापित जानकारी पर भरोसा करें। प्रेस नोट के साथ व्यवस्था की पारदर्शिता दिखाने के लिए फॉर्म की ऑनलाइन मैपिंग का स्क्रीनशॉट भी जारी किया गया है।

Related Posts

जंगल में मिट्टी के अंदर दफन मिली युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के मोहरसोप चौकी क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज…

CG NEWS: कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से की माता-पिता की हत्या, शवों को बोरी में भरकर ठिकाने लगाने की थी तैयारी

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के धौरपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले…

1 of 455