Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर भीषण बस हादसा, मृतकों की संख्या 6 पहुंचने की खबर, 15 यात्री घायल

पहाड़हंसवाही के पास हुआ हादसा, पुलिस-स्वास्थ्य विभाग की टीम ने संभाला मोर्चा; अस्पताल पहुंचकर अधिकारियों ने जाना घायलों का हाल

मनेंद्रगढ़। छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़-केल्हारी मार्ग पर पहाड़हंसवाही के पास एक भीषण बस हादसा हो गया। मनेंद्रगढ़ से केल्हारी जा रही यात्री बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें कई यात्री घायल हो गए। शुरुआती जानकारी में चालक समेत दो लोगों की मौके पर मौत की बात सामने आई थी, वहीं अब हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर छह होने की खबर है। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया गया।

पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंची। घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसे में करीब 15 यात्री घायल हुए हैं।

हालांकि, मृतकों और घायलों की अंतिम संख्या को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। दुर्घटना के कारणों का भी फिलहाल स्पष्ट पता नहीं चल पाया है।

अस्पताल पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी और जनप्रतिनिधि

हादसे के बाद प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने अस्पताल पहुंचकर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। एसडीएम शशिशेखर मिश्रा अस्पताल पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

वहीं, पूर्व विधायक गुलाब कमरो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ केल्हारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायलों से जुड़ी जानकारी ली और उनके उपचार की व्यवस्था का जायजा लिया। एसपी रत्ना सिंह भी केल्हारी अस्पताल पहुंचीं।

फिलहाल, हादसे के बाद घायलों के उपचार और दुर्घटना से जुड़े तथ्यों की जानकारी जुटाने पर ध्यान दिया जा रहा है। मृतकों की संख्या और घटना के कारणों को लेकर आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

Related Posts

रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! पाकिस्तानी झंडे का प्रतीक और ‘Hacked by Over Threes 1337’ संदेश दिखने से मचा हड़कंप

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ नगर निगम की आधिकारिक वेबसाइट पर संदिग्ध सामग्री…

1 of 490