Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

नारायणपुर पुलिस आरक्षक भर्ती में बड़ा खुलासा! सैकड़ों अभ्यर्थियों का एक ही आवेदन क्रमांक; क्या भर्ती प्रक्रिया में हुआ बड़ा खेल?

नारायणपुर: जिले की पुलिस आरक्षक भर्ती (2023-24) प्रक्रिया पर अब गंभीर सवाल उठने लगे हैं। सोशल मीडिया पर वायरल एक चयन सूची ने पूरे जिले में सनसनी मचा दी है। इस सूची में दर्ज कई चयनित अभ्यर्थियों का आवेदन क्रमांक बिल्कुल एक जैसा पाया गया है, जबकि हर अभ्यर्थी का आवेदन क्रमांक अलग होना अनिवार्य होता है।

सूची में चौंकाने वाला तथ्य

लगभग सभी चयनित उम्मीदवारों का आवेदन क्रमांक: 1000742369 है। जांच में सामने आया है कि सूची के अधिकांश अभ्यर्थियों का आवेदन क्रमांक बिल्कुल एक जैसा है। जबकि सभी अभ्यर्थियों के Vyapam Roll Numbers अलग-अलग हैं, लेकिन Application Number एक ही दोहराया गया है।

NSUI के कार्यकर्ताओं ने उठाए सवाल

सूची सामने आने के बाद NSUI कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि- “यह संयोग नहीं हो सकता कि इतने बड़े पैमाने पर अभ्यर्थियों का एक ही आवेदन क्रमांक हो। यह भर्ती प्रक्रिया में हुए खेल का साफ सबूत है।”

ऐसे में अब सवाल है कि क्या यह मात्र तकनीकी त्रुटि है? या फिर चयन सूची में हेराफेरी की गई है? जब तक स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आती, भर्ती प्रक्रिया संदेह के घेरे में रहेगी।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468