Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

जशपुर में बड़ा सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, 10 से ज्यादा घायल

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में शुक्रवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी जय बाला जी नामक बस अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। हादसे के समय बस में करीब 40 यात्री सवार थे। दुर्घटना में 10 से अधिक यात्री घायल हो गए, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार, बस झारखंड के रामगढ़ से कोरबा जा रही थी। सुबह करीब 4 बजे कुनकुरी थाना क्षेत्र के टांगरपानी गांव के पास चालक का बस से नियंत्रण हट गया, जिससे बस पलट गई। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और चालक की लापरवाही को हादसे की संभावित वजह माना जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया और सभी घायलों को बस से सुरक्षित बाहर निकाला गया। इसके बाद एंबुलेंस के जरिए घायलों को होली क्रॉस हॉस्पिटल, कुनकुरी में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए चालक से पूछताछ और अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

Related Posts

जंगल में मिट्टी के अंदर दफन मिली युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस और FSL टीम

सूरजपुर: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के मोहरसोप चौकी क्षेत्र से एक बेहद सनसनीखेज…

1 of 455