Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

कवर्धा में भीषण आग: जनता राइस मिल जलकर खाक, करोड़ों का नुकसान

कवर्धा: जिले के हरिनछपरा गांव स्थित जनता राइस मिल में मंगलवार दोपहर शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि मौके पर मौजूद कर्मचारियों को संभलने का मौका तक नहीं मिला और देखते ही देखते पूरा मिल आग की चपेट में आ गया।

धान-चावल समेत सब कुछ जला

आगजनी की इस घटना में मिल परिसर में रखे चावल, धान, बारदाना और अन्य सामग्री पूरी तरह जलकर खाक हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के लोग पास जाने से भी डर रहे थे।

फायर ब्रिगेड की देरी, पानी की कमी

सूचना मिलने के करीब आधे घंटे बाद फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची, लेकिन पानी की कमी के चलते कुछ ही मिनटों में लौटना पड़ा। इस दौरान स्थानीय ग्रामीणों ने खेतों के ट्यूबवेल के सहारे आग बुझाने की कोशिश की। कई घंटों बाद जब अतिरिक्त पानी के साथ दमकल की गाड़ियां दोबारा पहुंचीं, तब तक आग विकराल रूप ले चुकी थी और नुकसान काफी बढ़ चुका था।

मालिक ने लगाए लापरवाही के आरोप

राइस मिल के मालिक बिलाल गांधी ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि अगर समय पर पर्याप्त संसाधनों के साथ राहत कार्य शुरू किया जाता, तो नुकसान कम हो सकता था। इस हादसे में करोड़ों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू कर दी है।


Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468