Trendingबड़ी खबरव्यापार

5 साल बाद लौट रही है Mitsubishi Pajero! सामने आया नया लुक

जापान की मशहूर कार कंपनी मित्सुबिशी अपनी लोकप्रिय SUV Pajero को एक बार फिर नए अवतार में वापस लाने जा रही है. करीब 5 साल के लंबे इंतजार के बाद कंपनी ने नई Mitsubishi Pajero का एक और टीजर जारी किया है. इस टीजर के बाद दुनियाभर के SUV और ऑफ-रोडिंग प्रेमियों में काफी उत्साह देखने को मिल रहा है. अ

मित्सुबिशी अपनी Pajero, Lancer और Eclipse जैसी शानदार गाड़ियों के लिए जानी जाती है. खासकर Pajero को उसकी मजबूत बॉडी, बेहतरीन ऑफ-रोड कैपेसिटी और भरोसेमंद प्रदर्शन के कारण दुनिया भर में काफी पसंद किया गया था. हालांकि, Pajero इंडिया में वापस आएगी या नहीं इस पर कुछ नहीं कहा जा सकता है. क्योंकि कंपनी भारत में बिक्री और प्रोडक्शन बंद कर चुकी है.

पहले जैसा मजबूत होगा डिजाइन
कंपनी की ओर जारी किए गए नए टीजर वीडियो में सबसे पहले SUV की नई LED हेडलाइट्स दिखाई गई हैं, जिनका डिजाइन काफी मॉडर्न है. इसके बाद वीडियो में डिजिटल डिस्प्ले पर बैटरी वोल्टेज, ऊंचाई और इंजन ऑयल लेवल जैसी जानकारियां दिखाई गई हैं. इससे पता चलता है कि नई Pajero में ऑफ-रोडिंग के दौरान काम आने वाले कई एडवांस डिजिटल फीचर्स मिलेंगे. कंपनी ने टीजर में यह भी कहा है कि “Mitsubishi Pajero की जगह सिर्फ दूसरी Mitsubishi Pajero ही ले सकती है.” इससे संकेत मिलता है कि कंपनी इस SUV की पुरानी पहचान और ऑफ-रोडिंग क्षमता को पहले जैसा ही बनाए रखना चाहती है.

पावरफुल होगा इंजन
रिपोर्ट्स के अनुसार, नई Mitsubishi Pajero में 2.4 लीटर ट्विन-टर्बो डीजल इंजन दिया जा सकता है. यह इंजन करीब 201 bhp की पावर और 470 Nm का टॉर्क पैदा करेगा. इसके साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलने की उम्मीद है. इसके अलावा इसमें कंपनी का प्रसिद्ध Super Select II 4WD (फोर-व्हील ड्राइव) सिस्टम भी दिया जाएगा. इस सिस्टम की मदद से SUV पहाड़ी रास्तों, कीचड़, पत्थरों और रेतीले इलाकों में भी आसानी से चल सकेगी. कई ड्राइविंग मोड और लो-रेंज ट्रांसफर केस जैसे फीचर्स इसे एक शानदार ऑफ-रोड SUV बनाएंगे.

शानदार है Pajero का इतिहास
Mitsubishi Pajero का इतिहास भी बेहद शानदार रहा है. यह SUV दुनिया की सबसे कठिन ऑफ-रोड रेस Dakar Rally में सबसे ज्यादा 12 बार जीत हासिल कर चुकी है. इतना ही नहीं, इसने 2001 से 2007 तक लगातार 7 साल Dakar Rally का खिताब अपने नाम किया था. इसी शानदार प्रदर्शन के कारण इसे “King of the Desert” (रेगिस्तान का राजा) भी कहा जाता है. साल 1985 में Pajero ने पहली बार Dakar Rally जीती थी और इसके साथ ही Mitsubishi यह उपलब्धि हासिल करने वाली पहली जापानी कार कंपनी बन गई थी.

Related Posts

मनचले की करतूत: नाबालिग को रास्ता रोककर देता था तेजाब फेंकने की धमकी, पुलिस ने आरोपी रियाज को दबोचा

दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से महिला सुरक्षा को लेकर एक बेहद गंभीर और खौफनाक…

सरकारी खर्चे पर ‘सोमनाथ यात्रा’ या भाजपा कार्यकर्ताओं का टूर? नियमों को ताक पर रखने का आरोप; कांग्रेस हमलावर

मनेन्द्रगढ़ (चिरमिरी-भरतपुर): छत्तीसगढ़ शासन के खर्च पर आयोजित होने वाली ‘सोमनाथ…

1 of 394