Trendingदेशबड़ी खबर

ट्रेनी एयरक्राफ्ट हुआ क्रैश, निर्माणाधीन हाईवे पर जा गिरा, सामने आया वीडियो

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सोमवार को एक ट्रेनी एयरक्राफ्ट क्रैश हो गया। ट्रेनी एयरक्राफ्ट अचानक निर्माणाधीन हाईवे पर जा गिरा। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ये हादसा कासगंज के क्यामपुर बहेडिया भड़रिया क्षेत्र में हुआ है। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

महिला ट्रेनी पायलट घायल
जानकारी के अनुसार, एयरक्राफ्ट में महिला ट्रेनी पायलट सवार थीं। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायल पायलट को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के अनुसार उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

हादसे को देखने के लिए लोगों की इकट्ठा हुई भारी भीड़
हादसे के बाद पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया है। क्रैश हुए एयरक्राफ्ट को देखने के लिए स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हुई है। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस की टीम भी तैनात की गई है। एयरक्राफ्ट दुर्घटना की सूचना संबंधित विमानन अधिकारियों को दे दी गई है।

दुर्घटना के कारणों की हो रही जांच
प्रारंभिक तौर पर हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है। तकनीकी खराबी या अन्य किसी कारण से दुर्घटना हुई है। इसकी जांच की जा रही है।

प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। राहत की बात यह रही कि एयरक्राफ्ट निर्माणाधीन हाईवे पर गिरा, जिससे आसपास मौजूद लोगों और वाहनों को कोई बड़ा नुकसान नहीं पहुंचा। फिलहाल पुलिस, प्रशासन और संबंधित एजेंसियां पूरे मामले की जांच में जुटी हैं।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में NEET PG की दूसरी काउंसिलिंग लिस्ट जारी, 25 से 28 नवंबर तक मिलेगा प्रवेश; जानें पूरी प्रक्रिया

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नीट पीजी (MD-MS) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राज्य कोटे…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर जिले के धरसींवा विधानसभा क्षेत्र…

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन

रायपुर भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) द्वारा आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय…

बिसलेरी के खिलाफ FSSAI की बड़ी कार्रवाई, पानी का सैंपल जांच में मिला असुरक्षित; मुकदमा चलाने की मंजूरी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनियों में शामिल बिसलेरी…

1 of 505