छत्तीसगढ

बड़ी खबर: मेकाहारा अस्पताल में मिला नवजात का शव, पॉलिथीन में लिपटा मिला मासूम, जांच में जुटी पुलिस

रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक़्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। प्रदेश के सबसे बड़े मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी गेट के पास नवजात बच्चे का शव मिला है। नवजात का शव पॉलिथीन में मिला है। घटना के बाद से मौके पर हड़कंप मच गया है। मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है। नवजात के शव मिलने की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।

जानकारी के अनुसार, आज राजधानी रायपुर के मेकाहारा अस्पताल के इमरजेंसी गेट के पास नवजात बच्चे का शव मिला है। नवजात का शव पॉलिथीन में लिपटा था। शुरूआती जानकारी के मुताबिक अज्ञात व्यक्ति द्वारा नवजात को फेंकने की आशंका जताई जा रही है। बच्चे का शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी गई है। फिलहाल अस्पताल के डॉक्टरों ने शव को मरचुरी में रखवा दिया है।

Related Posts

1 of 125