प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में बिहार में नीतीश कुमार ने रिकॉर्ड 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है. नीतीश की नई कैबिनेट में 26 मंत्री शामिल किए जा रहे हैं. मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सम्राट चौधरी ने सबसे पहले मंत्री पद की शपथ ली. इसके बाद विजय सिन्हा ने मंत्री पद की शपथ ली. सम्राट और विजय लगातार दूसरी बार उपमुख्यमंत्री बने हैं.
नई सरकार में एनडीए के घटक दलों में से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कोटे से सबसे अधिक 17 मंत्री बनाए जाएंगे, जबकि जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की ओर से 15 मंत्री बनेंगे. मंच पर पीएम मोदी के अलावा अमित शाह और जेपी नड्डा समेत 11 राज्यों के मुख्यमंत्री मौजूद रहे.
सूत्रों का कहना है कि नई सरकार में कैबिनेट को लेकर जो सहमति बनी है, उसके तहत बीजेपी के पास स्पीकर के अलावा 17 मंत्री पद होंगे. जेडीयू के कोटे से 15 लोग मंत्री बनाए जाएंगे. चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास पासवान) के 2, तो जीतन राम मांझी (HAM) और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी (RLM) से 1-1 मंत्री बनेंगे. नीतीश के अलावा सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बीजेपी कोटे से उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे.
इनके पास मंत्री बनने के लिए आए फोन
शपथ ग्रहण से पहले जेडीयू के कई नेताओं के पास मंत्री बनने के लिए फोन आए. जिन नेताओं के पास फोन गए उसमें विजय चौधरी, श्रावण कुमार, विजेंद्र यादव, अशोक चौधरी, मदन सहनी, जमा खान और लेशी सिंह प्रमुख हैं.
इसी तरह बीजेपी कोटे से मंत्री बनने वालों में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा के नाम प्रमुख हैं. इनके अलावा श्रेयसी सिंह, राम निषाद, सुरेंद्र मेहता, मंगल पांडे, नितिन नवीन, नारायण शाह, राम कृपाल, संजय टाइगर, प्रमोद चंद्रवंशी, अरुण शंकर प्रसाद और दिलीप जायसवाल शामिल हैं.
पुराने चेहरों पर ही जेडीयू का भरोसा
जबकि जेडीयू कोटे से संभावित मंत्रियों के रूप में ज्यादातर पुराने चेहरों को ही रखने की बात कही जा रही है. इनमें विजय चौधरी, बिजेंद्र प्रसाद यादव, श्रवण कुमार, अशोक चौधरी, लेशी सिंह, मदन सहनी, जयंत राज और सुनील कुमार चर्चा में चल रहे हैं.
इससे पहले कहा जा रहा था कि नीतीश सरकार में बीजेपी की ओर से पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जयसवाल भी मंत्री बन सकते हैं. और इनके अलावा श्रेयसी सिंह, राम निषाद, सुरेंद्र मेहता, मंगल पांडे, नितिन नवीन, नारायण शाह, राम कृपाल और संजय टाइगर के नाम मंत्री के रूप में चर्चा में हैं.
मांझी और कुशवाहा के बेटे बनेंगे मंत्री!
इनके अलावा एलजेपी (आर) कोटे से संजय पासवान, राजू तिवारी और राजीव रंजन सिंह (डेहरी) का नाम सबसे आगे चल रहा है. तो वहीं केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी की हम (HAM) पार्टी से संतोष सुमन को ही मंत्री बनाए जाने की चर्चा है.
संतोष सुमन जीतन राम मांझी के बेटे हैं और वह पिछली सरकार में भी मंत्री रहे थे. इसी तरह उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) से उपेंद्र के बेटे दीपक प्रकाश का नाम चल रहा है.







