Trendingछत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र शुरू, तीन दिवंगत नेताओं को दी गई श्रद्धांजलि

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का एक दिवसीय विशेष सत्र सोमवार को शुरू हुआ। सत्र की कार्यवाही सबसे पहले दिवंगत नेताओं के निधन पर श्रद्धांजलि से शुरू की गई।

अध्यक्ष रमन सिंह ने इस अवसर पर पूर्व विधायकों के निधन का भी उल्लेख किया। इसमें रजनीताई उपासने, बनवारीलाल अग्रवाल और राधेश्याम शुक्ल का नाम शामिल है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिवंगत सदस्यों को याद करते हुए उनके प्रदेश के विकास में योगदान को सराहा और उन्हें श्रद्धांजलि दी।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दिवंगत नेताओं के योगदान को याद करते हुए श्रद्धांजलि दी। सदन ने उनके परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की और दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद सदन की कार्यवाही आगे बढ़ी।

Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 249