Trendingछत्तीसगढ

Madvi Hidma Killed in Encounter: देश का सबसे दुर्दांत नक्सली माड़वी हिड़मा मारा गया, एनकाउंटर में पत्नी भी ढेर

Madvi Hidma Killed in Encounter: बस्तर: छत्तीसगढ़ में जारी नक्सल उन्मूलन अभियान के बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, एक मुठभेड़ में पुलिस और सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के टॉप लीडर और पीएलजीए के कमांडर माड़वी हिड़मा को ढेर कर दिया गया है। (madvi hidma latest news) बताया जा रहा है कि, हिड़मा के साथ उसकी पत्नी को भी पुलिस ने मार गिराया है। यह पूरी मुठभेड़ छत्तीसगढ़-आंध्र बॉर्डर पर अंजाम दिया गया है। हालांकि एनकाउंटर टीम में कौन सी पुलिस और सुरक्षाबलों की टीम शामिल थी, इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

हिड़मा पर छत्तीसगढ़ समेत अलग-अलग राज्यों में करीब एक करोड़ रूपये से भी ज्यादा का इनाम घोषित था। पिछले दिनों खुद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री विजय शर्मा पूवर्ती गाँव पहुंचे थे और हिड़मा की माँ से भेंट कर उनका हाल चाल जाना था। उसकी माँ ने बताया था कि, वह कई दफे उसे हथियार छोड़ने की अपील कर चुकी है, लेकिन वह उनकी बात नहीं मानता है। इस दफे भी माँ ने अपील किया था कि, वह सरेंडर कर दें, लेकिन आज खबर सामने आई है कि, हिड़मा को ढेर कर दिया गया है। इसी साल टॉप नक्सली लीडर बसवा राजू के मौत के बाद नक्सलियों के संगठन में अहम बदलाव भी हुए थे। इसी बदलाव के तहत जहाँ देवा को माओवादी संगठन का नया महासचिव नियुक्त किया वही हिड़मा को प्रमोट कर उसे केंद्रीय समिति की सदस्यता सौंपी गई थी।

कौन था कुख्यात माओवादी कमांडर मदवी हिड़मा

हिड़मा, जो कम से कम 26 घातक हमलों के लिए ज़िम्मेदार था— जिनमें 2013 दरभा घाटी नरसंहार और 2017 सुकमा हमले शामिल हैं — लंबे समय से सुरक्षा बलों की निगरानी में था।

मुख्य तथ्य:
• जन्म: 1981, पूवर्ति, सुकमा (छत्तीसगढ़)
• पद: पीएलजीए बटालियन नंबर 1 का प्रमुख — माओवादियों की सबसे घातक हमलावर इकाई।
• वह CPI (माओवादी) की सेंट्रल कमेटी का सबसे युवा सदस्य था।
• वह बस्तर क्षेत्र से सेंट्रल कमेटी में शामिल होने वाला एकमात्र आदिवासी था।
• उसके सिर पर 50 लाख रुपये का इनाम घोषित था।
• हिड़मा के साथ उसकी दूसरी पत्नी राजे (राजक्का) भी मारी गई।
• असली नाम: संतोष

मुख्य हमले जिनमें वह शामिल था:
• 2010 दंतेवाड़ा हमला: 76 सीआरपीएफ जवान शहीद
• 2013 झीरम घाटी नरसंहार: 27 लोग मारे गए, जिनमें शीर्ष कांग्रेसी नेता शामिल
• 2021 सुकमा-बीजापुर मुठभेड़: 22 सुरक्षा कर्मी शहीद

Related Posts

CG NEWS- अवैध करंट की फेंसिंग ने ली पिता-पुत्र की जान; बेटे को तड़पता देख बचाने दौड़े थे पिता, दोनों की मौके पर मौत

कवर्धा / सहसपुर लोहारा: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम (कवर्धा) जिले से एक बेहद दर्दनाक और…

प्रोफेसर भेज रहा था अश्लील मैसेज, मंगेतर के साथ घर में घुसकर छात्रा ने चप्पलों से सुधारा भूगोल, वीडियो वायरल!

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के आदिवासी अंचल लैलूंगा से गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते…

1 of 405