टाटा मोटर्स ने अपनी सबसे सस्ती और छोटी कार Tiago के नए अवतार को लॉन्च कर दिया है. कंपनी पिछले कुछ दिनों से Tiago 2026 से जुड़ी जानकारियां शेयर कर रही थी. Tata Tiago सेगमेंट की पहली कार है, जो पेट्रोल, सीएनजी और ईवी पावरट्रेन के साथ आती है. पुरानी टियागो की कीमत 4.6 लाख रुपये से शुरू होती है, कंपनी ने नई कार की कीमत को भी 5 लाख से कम रखा है.
कंपनी ने इवेंट में बताया कि कार को पहले से ज्यादा सेफ बनाया गया है. इसका एक डेमो भी कंपनी ने जारी किया है, जिसमें उन्होंने दिखाया है कि रियल वर्ल्ड में अगर टाटा टियागो का एक्सीडेंट होता है, तो क्या होगा. कंपनी ने डुअल इम्पैक्ट एक्सीडेंट दिखाया है.
कितनी है कीमत?
Tata Tiago 2026 को कंपनी ने 4.69 लाख रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. ये कीमत कार के बेस वेरिएंट की है. पेट्रोल टॉप वेरिएंट की कीमत 7.29 लाख रुपये एक्स शोरूम है. वहीं टाटा टियागो सीएनजी की कीमतें 5.79 लाख रुपये एक्स शोरूम से शुरू होती हैं और 7.99 लाख रुपये एक्स शोरूम तक जाती है.
जबकि टाटा टियागो ईवी 2026 की कीमतें 6.99 लाख रुपये से शुरू होती है. टियागो ईवी को BaaS के तहत भी खरीदा जा सकता है. बैटरी एज सर्विस के तहत टाटा टियागो ईवी की कीमतें 4.69 लाख रुपये से शुरू होती है.
क्या है नई टियागो में खास?
नई टियागो को पहले से बेहतर बनाने के लिए कंपनी ने इसें कई बदलाव किए हैं. कार में 6 एयरबैग स्टैंडर्ड मिलेंगे. इसके अलावा कार को सेफ बनाने के लिए हाई स्ट्रेंथ मैटेरियल का इस्तेमाल किया गया है. कंपनी की मानें, तो इस कार को ऐसे डिजाइन किया गया है कि इसे खराब रास्तों पर चलाया जा सकेगा.
कार में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मिलेगी. ये कार डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ आएगी. कार के एएमटी वर्जन में पैडल शिफ्ट और क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे. Tiago में कई सारे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं, जिससे ड्राइवर को ज्यादा बेहतर कॉन्फिडेंस मिल सके.
बात करें टाटा टियागो ईवी की, तो कंपनी ने इस कार में कई बदलाव किए हैं. डिजाइन और फीचर्स के अतिरिक्त कंपनी ने लोगों के मन में चल रही रेंज एंजायटी को कम करने की भी कोशिश की है. नई टियागो ईवी की बैटरी पर कंपनी लाइफटाइम वारंटी दे रही है. इसके अलावा कार को सिर्फ 30 मिनट में चार्ज किया जा सकता है. ये कार मल्टीपल चार्जिंग ऑप्शन के साथ आती है.
इंजन और पावर
टियागो में 1.2 लीटर का थ्री सिलेंडर इंजन मिलता है, जो 86 एचपी की पावर और जनरेट करता है. सीएनजी अवतार में ये कार 75.5 एचपी की पावर प्रदान करता है. ये कार थ्री सिलेंडर मैन्युअल गियर बॉक्स के साथ आती है. इस कार का सीधा मुकाबला मारुति सुजुकी वैगनआर, सेलेरियो और हुंडई आई10 से है.










