देश

दिल्ली ब्लास्ट पर आई पीएम मोदी की पहली प्रतिक्रिया, गुनाहगारों को भूटान की धरती से दिया सीधा संदेश

नई दिल्ली। दिल्ली ब्लास्ट ने देश को झकझोर दिया था। इस धमाके में 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि 20 लोग घायल हुए है। अब इस धमाके को लेकर देश के प्रधानमंत्री मोदी की पहली प्रतिक्रिया भी आ गई है। पीएम ने भूटान की धरती से इस ब्लास्ट के गुनाहगारों को सीधा संदेश देते हुए कहा है कि कोई भी हो बक्शा नहीं जाएगा।

बता दें कि पीएम मोदी भूटान दौरे पर है। उन्होंने वहां पर अपनी स्पीच शुरू करते हुए कहा – “आज मैं यहां बहुत भारी मन से आया हूं। कल शाम दिल्ली में हुई भयावह घटना ने सभी के मन को व्यथित कर दिया है। इसके पीछे को षड्यंत्रकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। पूरा देश पीड़ितों के साथ खड़ा है।”

उन्होंने आगे कहा कि इस घटना को लेकर मै सभी सुरक्षा जांच एजेंसियों के साथ संपर्क में था। जांच चल रही है। हमारी एजेंसिया इस पूरे षड्यंत्र की तह तक जाएंगी और जो भी दोषी होगा उसे छोड़ेगे नहीं।

नरेंद्र मोदी ने कहा, “आज का दिन भूटान के लिए, भूटान के राज परिवार के लिए और विश्व शांति में विश्वास रखने वाले सभी लोगों के लिए बहुत अहम है। सदियों से भारत और भूटान का संबंध बहुत ही गहन, आत्मीय और सांस्कृतिक रहा है। इसलिए, इस महत्वपूर्ण अवसर पर शामिल होना, भारत का और मेरा कमिटमेंट था।”

Related Posts

1 of 29