Trendingदेशबड़ी खबर

मुंबई में पहली बार BJP की मेयर, शिंदे गुट के संजय शंकर होंगे उपमहापौर

मुंबई। मुंबई को आखिरकार नया मेयर मिल गया है। भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेता और सीनियर कॉर्पोरेटर रितु तावड़े को मुंबई के महापौर पद का उम्मीदवार घोषित किया है। इसकी औपचारिक घोषणा बीजेपी मुंबई अध्यक्ष अमित साटम ने की। वहीं गठबंधन सहयोगी शिवसेना के खाते में उपमहापौर पद गया है, जिसके लिए संजय शंकर घाड़ी को उम्मीदवार बनाया गया है। यह पहला मौका है जब मुंबई महानगरपालिका में बीजेपी का मेयर बनने जा रहा है, जिसे पार्टी के लिए एक बड़ी राजनीतिक उपलब्धि माना जा रहा है।

गठबंधन के दम पर बनी सत्ता

बीजेपी और शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट) ने मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन का चुनाव महायुति गठबंधन के रूप में लड़ा था। चुनाव में गठबंधन को कुल 118 कॉर्पोरेटर मिले, जिनमें से 89 बीजेपी और 29 शिवसेना (शिंदे गुट) के हैं। बहुमत के आधार पर मेयर और डिप्टी मेयर पद का बंटवारा किया गया।

रितु तावड़े का राजनीतिक सफर

रितु तावड़े बीजेपी की सीनियर और अनुभवी कॉर्पोरेटर मानी जाती हैं। उन्होंने वर्ष 2012 में वार्ड नंबर 127 से जीत दर्ज कर नगर राजनीति में कदम रखा था। इसके बाद 2017 में वह घाटकोपर के वार्ड नंबर 121 से निर्वाचित हुईं। हाल ही में हुए 2025 के चुनाव में उन्होंने वार्ड नंबर 132 से एक बार फिर जीत हासिल की है।

नगर निगम में अपने कार्यकाल के दौरान रितु तावड़े मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन की एजुकेशन कमिटी की चेयरपर्सन भी रह चुकी हैं। शिक्षा से जुड़े मुद्दों पर उनके कार्यों को काफी अहम माना जाता है। बीजेपी नेतृत्व का मानना है कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से मुंबई को मजबूत और प्रभावी नेतृत्व मिलेगा।

शिवसेना को मिला उपमहापौर पद

महायुति में सहमति के तहत शिवसेना (शिंदे गुट) को उपमहापौर पद सौंपा गया है। पार्टी ने संजय शंकर घाड़ी को इस पद के लिए उम्मीदवार बनाया है। 57 वर्षीय संजय घाड़ी मुंबई के दहिAसर क्षेत्र के वार्ड नंबर 5 से कॉर्पोरेटर हैं और नगर राजनीति में लंबा अनुभव रखते हैं।

संजय घाड़ी की शैक्षणिक और राजनीतिक पृष्ठभूमि

संजय घाड़ी ने प्रारंभिक शिक्षा मुंबई महानगरपालिका स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने छबिलदास हाई स्कूल, दादर से माध्यमिक शिक्षा और सिद्धार्थ कॉलेज, फोर्ट से बी.कॉम. की डिग्री हासिल की।

राजनीतिक तौर पर संजय घाड़ी पहले महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) से जुड़े रहे हैं और MNS प्रमुख राज ठाकरे के करीबी माने जाते थे। वे भारतीय विद्यार्थी सेना के समय से राज ठाकरे के साथ रहे और MNS के टिकट पर चुनाव भी लड़ा। बाद में वे उद्धव ठाकरे की शिवसेना में शामिल हुए और वहां से कॉर्पोरेटर बने। पिछले वर्ष अप्रैल में संजय घाड़ी और उनकी पत्नी संजना घाड़ी ने उद्धव ठाकरे की शिवसेना छोड़कर एकनाथ शिंदे की शिवसेना का दामन थाम लिया था।


Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 462