Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, सुरक्षा आयाम विषय पर करेंगे वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मंथन

रायपुर:डीजीपी-आइजी कांफ्रेंस में शामिल होने पीएम नरेन्द्र मोदी शुक्रवार रात करीब आठ बजे रायपुर (PM Modi reached Raipur) पहुंचे। स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का विमान लैंड हुआ। यहां राज्यपाल रामेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, गृह मंत्री अमित शाह, विधानसभा अध्यक्ष रमन सिंह और कई मंत्रियों ने उनका स्वागत किया।

एयरपोर्ट से नवा रायपुर स्थित एम-01 स्पीकर हाउस की तरफ उनका काफिला रवाना हुआ। जहां उन्होंने रात्रि विश्राम किया। पीएम मोदी शनिवार 29 नवंबर को आईआईएम परसिर में चल रहे कांफ्रेस में सुबह आठ बजे से रात 8.30 तक रहेंगे, वहीं 30 नवंबर को कांफ्रेस में सुबह आठ बजे से शाम 4.30 तक रहेंगे। इसके बाद शाम पांच बजे वे रायपुर एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

सम्मेलन का विषय विकसित भारत, सुरक्षा आयाम है। तीन दिवसीय कांफ्रेस में अब तक की प्रमुख पुलिस चुनौतियों से निपटने में हुई प्रगति की समीक्षा कर सुरक्षित भारत के निर्माण के लिए एक दूरदर्शी रोडमैप तैयार की जाएगी।

शुक्रवार से शुरू हुई तीन दिवसीय कॉन्फ्रेंस
छत्तीसगढ़ के नवा रायपुर स्थित भारतीय प्रबंधन संस्थान (आईआईएम) में शुक्रवार से शुरू हुई तीन दिवसीय डीजीपी-आइजी कान्फ्रेंस (DGP IG conference) में देश के सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों को सम्मानित किया गया। दोपहर 2.30 बजे आयोजित पहले सत्र में प्रतिनिधियों, आमंत्रित अतिथियों और पदक विजेताओं की मौजूदगी रही।

टॉप तीन पुलिस थानों को मिला पुरस्कार
कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के टॉप तीन पुलिस थानों को पुरस्कार प्रदान किए। इस वर्ष दिल्ली के गाजीपुर पुलिस थाना प्रथम स्थान पर रहा। दूसरा स्थान अंडमान के पहरगांव थाना को मिला, जबकि तीसरा स्थान कर्नाटक के रायचूर जिले के कवितला थाना को प्राप्त हुआ। विभिन्न श्रेणियों में आयोजित प्रतियोगिता में कुल 70 थानों को शामिल किया गया था, जिनमें से टॉप-10 का चयन किया गया।

गाजीपुर थाना प्रभारी यू. बाला शंकरन ने बताया कि चयन के लिए 70 अलग-अलग कैटेगरी पर अंक दिए गए थे। इनमें पुलिस थाने के अंदर और बाहर लोगों से व्यवहार, स्वच्छता व्यवस्था, मामलों के त्वरित निपटारे, लंबित अपराधों की स्थिति और जनता से संवाद जैसे पैमाने शामिल थे। उनके अनुसार, इन सभी मापदंडों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर गाजीपुर थाना देश में प्रथम स्थान पर चुना गया।

डीजीपी-आइजी कान्फ्रेंस के पहले सत्र में गृहमंत्री अमित शाह ने राज्य व संघ शासित प्रदेश के पुलिस बलों, सीएपीएफ और केंद्रीय पुलिस बलों के प्रमुखों से परिचय प्राप्त किया। इसके बाद दोपहर तीन बजे डीआइबी की ओर से स्वागत भाषण दिया गया। इस दौरान आइबी अधिकारियों को सराहनीय सेवा के लिए पदक भी दिया गया।गृह मंत्री ने देश के तीन सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों को पुरस्कृत करने के साथ दस सर्वश्रेष्ठ पुलिस थानों की घोषणा की।

प्रधानमंत्री 6 सत्र में शामिल होंगे
बता दें कि डीजीपी-आइजी कान्फ्रेंस के दौरान कुल आठ सत्र होंगे। पहले दिन दो सत्र हुए, जबकि दूसरे दिन शनिवार को चार और तीसरे दिन रविवार को दो सत्र आयोजित किए जाएंगे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 29 और 30 नवंबर को होने वाले सभी छह सत्रों में शामिल होंगे, जबकि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पूरे आठों सत्रों में मौजूद रहेंगे।

Related Posts

कोंडागांव के कोकोड़ी में मक्का प्लांट के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़, 12 घंटे से धरने पर ग्रामीण

कोंडागांव। जिले के ग्राम कोकोड़ी स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के…

होली से पहले राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल-कट्टे समेत हथियार बरामद

राजनांदगांव। होली पर्व के पूर्व अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसते हुए…

1 of 175