Uncategorized

रायपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: हिस्ट्रीशीटर मुकेश गुप्ता और भाई संजू गिरफ्तार

रायपुर में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर मुकेश गुप्ता और उसके भाई संजू को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक देशी कट्टा, तीन जिंदा कारतूस, करीब 6 किलो गांजा और 2400 नग अल्प्राजोलम की नशीली गोलियां बरामद की गई हैं।

पुलिस के मुताबिक, नेहरू नगर नरैया तालाब क्षेत्र में पहले अब्दुल जाफर और सुनील जगत को गांजा की फुटकर बिक्री करते पकड़ा गया। पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर कालीबाड़ी क्षेत्र में नाले के पास बने एक हाइडआउट पर दबिश दी गई। यहां से लगभग 7 किलो 397 ग्राम गांजा, पैकिंग सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन, वाई-फाई उपकरण, सीसीटीवी कैमरे और मोशन सेंसर जब्त किए गए।

इसके बाद नरेश्वर मंदिर, नरैया तालाब क्षेत्र में सुनियोजित कार्रवाई कर मुकेश बनिया उर्फ मुकेश गुप्ता और उसके भाई संजू को गिरफ्तार किया गया। तलाशी में उनके पास से 6 किलो 119 ग्राम गांजा, एक देशी कट्टा और कारतूस बरामद हुए। मुकेश गुप्ता के खिलाफ पहले से 30 से ज्यादा एफआईआर दर्ज हैं, जबकि संजू के खिलाफ भी 15 मामले दर्ज बताए जा रहे हैं।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 (बी)(ii)(बी), 21(बी) और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत मामला दर्ज किया है। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और सप्लाई चेन की जांच जारी है।

Related Posts

International Yoga Day 2026- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नवा रायपुर में योग शिविर, संजय श्रीवास्तव ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

रायपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय,…

सूरजपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को फूँका

सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर गांव में एक दिल दहला देने…

केरल में मानसून की दस्तक आज, छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी प्री-मानसून गतिविधियां; 15 जून के बाद प्रवेश के आसार

रायपुर। दक्षिण-पश्चिम मानसून के गुरुवार को केरल के रास्ते देश में प्रवेश करने की…

1 of 8