Trendingछत्तीसगढ

CG NEWS: ग्रेसफुल मीडिया के संचालक रंजन पुरोहित ने की आत्महत्या, घर में मिला शव

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में मीडिया जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ‘ग्रेसफुल मीडिया’ के संचालक रंजन पुरोहित ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। यह घटना राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के मेडिकोज हॉस्पिटल के पीछे स्थित उनके निवास की है।

मौके पर नहीं मिला सुसाइड नोट

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, घटना स्थल से अब तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। इसके कारण आत्महत्या के तात्कालिक कारणों को लेकर सस्पेंस बना हुआ है।

क्या पिछले हमले से जुड़ा है मामला?

रंजन पुरोहित की आत्महत्या ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। गौरतलब है कि ठीक एक साल पहले 9 जनवरी 2025 को उन पर जानलेवा हमला हुआ था। रंजन पुरोहित पर उनके घर के पास ही प्राणघातक हमला किया गया था। उस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था।पुलिस अब इस एंगल की भी जांच कर रही है कि क्या उस हमले की वजह से रंजन मानसिक तनाव में थे या उन्हें कोई नई धमकी मिल रही थी।

राजेंद्र नगर पुलिस की तफ्तीश जारी

राजेंद्र नगर थाना पुलिस रंजन पुरोहित के कॉल रिकॉर्ड्स और परिजनों के बयानों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पिछले कुछ दिनों से उनकी मानसिक स्थिति कैसी थी और क्या वे किसी व्यावसायिक या व्यक्तिगत परेशानी से जूझ रहे थे।

पुलिस का बयान: “शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। सभी संभावित पहलुओं, जिसमें पिछले साल हुआ हमला भी शामिल है, की बारीकी से जांच की जा रही है।”



Related Posts

CG NEWS- हिड़मा के शमशान स्थल पर कथित माओवादी समर्थकों की हलचल, पुलिस ने 70–80 लोगों को हिरासत में लिया

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के पूवर्ती गांव में नक्सली कमांडर हिड़मा और उनकी…

1 of 176