Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

फोन पर आया इमरजेंसी अलर्ट? घबराएं नहीं, जानिए वजह

रायपुर। अगर आपके मोबाइल में अचानक तेज आवाज के साथ वाइब्रेशन हुआ और सरकार की ओर से चेतावनी संदेश आया, तो घबराने की जरूरत नहीं है। यह मौसम विभाग और प्रशासन की ओर से जारी किया गया आपदा चेतावनी अलर्ट है, जिसका उद्देश्य लोगों को खराब मौसम से पहले सतर्क करना है।

मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों के लिए ‘एक्सट्रीमली सीवियर अलर्ट’ जारी किया है। इसके तहत छत्तीसगढ़ के कई जिलों में तेज आंधी-तूफान के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है।

अलर्ट के अनुसार बलौदाबाजार, बेमेतरा, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर, कोरबा और सरगुजा समेत कई जिलों में मौसम खराब रहने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।

प्रशासन ने सलाह दी है कि अगले कुछ घंटों तक बहुत जरूरी काम न होने पर घर से बाहर निकलने से बचें। तेज हवा और बिजली गिरने की स्थिति में पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले स्थानों से दूरी बनाए रखें। किसी सुरक्षित स्थान पर रहें और मौसम संबंधी आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें।

अधिकारियों के मुताबिक, स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और स्थानीय प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Related Posts

रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर मंगौड़ी सेंटर पर कार्रवाई, गांजा-नशीली गोलियों समेत नकदी बरामद होने का दावा

रायपुर। राजधानी रायपुर में सेंट्रल जेल के बाहर संचालित एक मंगौड़ी सेंटर पर जेल…

सियासी मतभेद के बीच मुलाकातों का दौर, दीपक बैज ने किरण देव से की भेंट; टीएस सिंहदेव पहुंचे डॉ. रमन सिंह के घर

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में मंगलवार को अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं की…

1 of 474