Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

हंडा के लालच में डकैती: सौम्या चौरसिया की मुंहबोली बेटी के घर लूट, 19 गिरफ्तार

कोरबा। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पूर्व उपसचिव रह चुकीं सौम्या चौरसिया की मुंहबोली बेटी के घर हुई डकैती का पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। मामले में 19 आरोपितों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जिनमें हंडा (गड़ा धन) ढूंढने वाले गिरोह के सदस्य तथा गांव के तीन लोग भी शामिल हैं।

पुलिस जब आरोपितों को स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर पहुंची, तो पहले से मौजूद आरोपितों के परिजन और कुछ ग्रामीणों ने पुलिस पर निर्दोषों को फंसाने का आरोप लगाते हुए घेराव कर दिया। इस दौरान महालाओं और पुलिसकर्मियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई।

घटना 6 नवंबर की आधी रात की है। बालको थाना क्षेत्र के ग्राम तराईडांड निवासी शत्रुध्न दास के घर 20 से अधिक हथियारबंद, नकाबपोश डकैत घुस आए थे।

डकैतों ने घर में मौजूद 11 लोगों को बंधक बनाकर हाथ बांध दिए। नकदी और कीमती जेवरात लूट लिए। खुद को ‘काला धन’ खोजने वाला बताकर घर के कई हिस्सों को सब्बल से खोदा। लौटते समय 1.50 लाख रुपये व आभूषण लेकर फरार हो गए।

जांच के दौरान पुलिस ने सबसे पहले गांव के साहिब दास महंत (44) और उसके बेटे सुनील दास (25) को हिरासत में लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि उन्हें शत्रुध्न दास के घर हंडा गड़ा होने की जानकारी मिली थी।

साहिब ने यह बात गांव के विदेशी दास (36) को भी बताई।
तीनों ने स्वीकार किया कि वे हंडा निकालने वाले एक बड़े गिरोह का हिस्सा हैं। उन्होंने मिलकर वारदात की योजना बनाकर पूरी टोली को इकट्ठा किया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर ने बताया कि गिरोह ने 6 नवंबर से पहले ही एक बार घर जाकर वारदात की कोशिश की थी। लेकिन गांव के लोग जाग रहे थे, इसलिए वे लौट गए। दूसरी बार हमला करते समय पहली टीम के पाँच सदस्य नहीं पहुंचे, लेकिन बाकी ने डकैती को अंजाम दे दिया।

गिरफ्तार आरोपी

साहिब दास लक्ष्मण दास महंत (44 वर्ष, तरईडांड़), विदेशी दास मुकुलादास (36 वर्ष, तरईडांड), सुनील दास महंत (25 वर्ष, तरईडांड़), नंदकिशोर राठौर (34 वर्ष, खम्हिया थाना नगरदा, हाल मुकाम लायंस स्वीट के पास बीडीएम अस्पताल रोड चांपा), पवन पूजन सिंह उदियार सिंह गोंड़ (45 वर्ष, वार्ड नंबर तीन थाना पाली), संतोष कुमार श्रीवास (48 वर्ष, बिर्रा हाल तालदेवी थाना बिर्रा), उमेश सिंह ठाकुर (31 वर्ष, तालदेवी थाना बिर्रा), समार सिंह (60 वर्ष, भेजीनारा थाना बाकीमोंगरा), कलेश्वर सिंह (27 वर्ष, कमरीद थाना सारागांव), रतिराम सिंह, भोंदूराम (54 वर्ष, हर्रभोंठा थाना बाकीमोंगरा), चंद्रकांत डिक्सेना (39 वर्ष, बांकीमोंगरा बस स्टैंड कटघोरा), नरसिंह दास (40 वर्ष, बरेडीगुड़ा), श्याम जायसवाल (28 वर्ष, चिर्रा थाना कटघोरा), गोरेलाल पटेल (36 वर्ष, बोईदा), रितेश श्याम (46 वर्ष, बोईदा ओढ़ालीडीह), गुनितराम पटेल (60 वर्ष, रेंकी बाजारपारा थाना हरदीबाजार), शंकर पटेल उर्फ छोंदू (28 वर्ष, कुम्हारपारा हरदीबाजार), प्रदीप यादव उर्फ लल्लू समारू यादव (23 वर्ष, दर्राभाठा थाना कटघोरा) और अर्जुन विश्वकर्मा (19 वर्ष, सुतर्रा थाना कटघोरा)।

Related Posts

कोंडागांव के कोकोड़ी में मक्का प्लांट के खिलाफ उग्र प्रदर्शन, जमकर तोड़फोड़, 12 घंटे से धरने पर ग्रामीण

कोंडागांव। जिले के ग्राम कोकोड़ी स्थित मां दंतेश्वरी मक्का प्रोसेसिंग प्लांट के…

होली से पहले राजनांदगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 आरोपी गिरफ्तार; पिस्टल-कट्टे समेत हथियार बरामद

राजनांदगांव। होली पर्व के पूर्व अपराध और असामाजिक गतिविधियों पर नकेल कसते हुए…

1 of 175