Trendingछत्तीसगढ

पुराना विधानसभा भवन हमारी लोकतांत्रिक यात्रा का जीवंत प्रतीक : CM विष्णुदेव साय

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की 25 वर्षीय लोकतांत्रिक यात्रा में वर्तमान विधानसभा भवन हमारी कार्यसंस्कृति, संवाद, लोकतांत्रिक मर्यादाओं और जनसेवा के संकल्प का जीवंत प्रतीक रहा है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक यात्रा में वर्तमान विधानसभा भवन हमारी सामूहिक कार्यसंस्कृति, संवाद, लोकतांत्रिक मर्यादाओं और जनसेवा के संकल्प का साक्षी रहा है।  उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों में इस भवन ने अनगिनत ऐतिहासिक निर्णयों, महत्त्वपूर्ण बहसों और जनहित से जुड़े विधेयकों को जन्म लेते देखा है। यह भवन प्रदेश के विकास, समृद्धि और मजबूत लोकतंत्र का आधार स्तंभ रहा है। यह भवन न केवल हमारे लोकतांत्रिक मूल्यों का प्रतीक है, बल्कि आगामी जिम्मेदारियों और भविष्य की चुनौतियों के प्रति हमें और अधिक दृढ़ता, प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करने की प्रेरणा भी देता है। हम सभी के संयुक्त प्रयासों से छत्तीसगढ़ ने बीते वर्षों में विकास, सुशासन और जनकल्याण की नई इबारत लिखी है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि अब जब हम नए विधानसभा भवन की ओर कदम बढ़ा रहे हैं, तब यह पुराना भवन अपनी हर दीवार, खिड़की और आँगन के साथ हमारी स्मृतियों में सदैव अंकित रहेगा। यह स्थान छत्तीसगढ़ की गौरवशाली संसदीय परंपरा, सुसंस्कृत संवाद और लोकतांत्रिक मूल्यों का सजीव प्रमाण है।छत्तीसगढ़ की लोकतांत्रिक यात्रा का साक्षी रहा वर्तमान विधानसभा भवन।

Related Posts

कवर्धा शहर में तेंदुआ दिखने से हड़कंप, अस्पताल की पार्किंग में पहुंचा; वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में सोमवार रात तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से…

बिलासपुर के स्कूल में प्राचार्य-शिक्षक विवाद, नुकसान पहुंचाने के लिए सुपारी देने का आरोप; कथित ऑडियो से मचा हड़कंप

बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र स्थित शासकीय हाईस्कूल धौराभाठा में प्राचार्य…

बहेरामुड़ा स्कूल के शिक्षक का वीडियो वायरल, नशे की हालत में पहुंचने का आरोप; 10 महीने से वेतन नहीं मिलने का दावा

कोटा। बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के बहेरामुड़ा स्थित प्राथमिक शाला विद्या…

बस्तर में दिव्यांगजनों और IED पीड़ितों के लिए विशेष महाअभियान, जगदलपुर-दंतेवाड़ा में लगेंगे शिविर

रायपुर। बस्तर संभाग में दिव्यांगजनों और IED विस्फोटों के पीड़ितों को राहत एवं…

1 of 478