Trendingछत्तीसगढ

पीएम किसान की 21वीं किस्त आज, छत्तीसगढ़ को मिलेंगे 494 करोड़

रायपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज दोपहर 12 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पीएम-किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी करेंगे। इस किस्त के तहत देशभर के 9.5 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में सीधे 2,000 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी।

छत्तीसगढ़ के लिए यह किश्त खास तौर पर बड़ी सौगात लेकर आई है। राज्य के 24 लाख 17 हजार से ज्यादा पात्र किसानों के खातों में कुल 494 करोड़ रुपये एक साथ जमा होंगे। यह राशि सीधे किसानों के बैंक खातों में DBT (डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर) के जरिये पहुंचेगी।

इस अवसर पर धमतरी जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में राज्य स्तरीय लाभार्थी सम्मेलन का आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय उपस्थित रहेंगे।

Related Posts

कवर्धा शहर में तेंदुआ दिखने से हड़कंप, अस्पताल की पार्किंग में पहुंचा; वन विभाग का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा शहर में सोमवार रात तेंदुआ दिखाई देने की सूचना से…

बिलासपुर के स्कूल में प्राचार्य-शिक्षक विवाद, नुकसान पहुंचाने के लिए सुपारी देने का आरोप; कथित ऑडियो से मचा हड़कंप

बिलासपुर। जिले के कोटा थाना क्षेत्र स्थित शासकीय हाईस्कूल धौराभाठा में प्राचार्य…

बहेरामुड़ा स्कूल के शिक्षक का वीडियो वायरल, नशे की हालत में पहुंचने का आरोप; 10 महीने से वेतन नहीं मिलने का दावा

कोटा। बिलासपुर जिले के कोटा क्षेत्र के बहेरामुड़ा स्थित प्राथमिक शाला विद्या…

बस्तर में दिव्यांगजनों और IED पीड़ितों के लिए विशेष महाअभियान, जगदलपुर-दंतेवाड़ा में लगेंगे शिविर

रायपुर। बस्तर संभाग में दिव्यांगजनों और IED विस्फोटों के पीड़ितों को राहत एवं…

1 of 478