Trendingछत्तीसगढ

CG NEWS: मेंडिकल कॉलेज के निर्माणाधीन भवन की छत गिरी, 9 मजदूर घायल

रायपुर। भिलाई के जुनवानी स्थित अभिषेक मिश्रा मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर में एक बड़ा हादसा हो गया। जहां निर्माणाधीन अस्पताल की इमारत में छत की ढलाई के दौरान पूरा स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया। इस हादसे में 12 मजदूर मलबे के नीचे दब गए, जिनमें से 9 मजदूरों को गंभीर चोटें आई हैं। सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

यह भी पढ़ें- CG NEWS: तेज रफ़्तार ट्रेलर ने नाबालिग को रौदा, मौके पर मौत…देखें वीडियो

सूत्रों के मुताबिक हादसे के समय स्लैब की ढलाई का काम चल रहा था। कंक्रीट पंप की मदद से कंक्रीट ऊपर स्लैब तक पहुंचाई जा रही थी। तभी अचानक पूरी ढलाई की गई छत नीचे आ गिरी। उस वक्त करीब 12 मजदूर स्लैब पर कंक्रीट फैलाने का काम कर रहे थे, जो सभी मलबे के नीचे दब गए।हादसे के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई।आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया। 09 मजदूरों को रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। अस्पताल प्रबंधन की ओर से कहा गया है कि सभी मजदूरों की हालत अब खतरे से बाहर है।

यह भी पढ़ें- परमाणु बम हो जाएगा फुस्स, चीन तैयार कर रहा डर्टी बम, बीजिंग में शुरू किया परीक्षण

अभी तक प्रबंधन की ओर से हादसे की वजह पर कोई स्पष्ट बयान नहीं दिया गया है।फिलहाल, घटना की जानकारी संबंधित प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई है और जांच के आदेश की संभावना जताई जा रही है।

Related Posts

CG NEWS: मोबाइल टूटा तो दोस्त को उतारा मौत के घाट, घर में ही दफन कर दी लाश; अब ‘भूत’ के डर से आरोपी ने किया सरेंडर

अंबिकापुर (गांधीनगर): छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से एक रोंगटे खड़े कर देने वाली…

CG NEWS: हसीन चेहरों का जाल और लाखों की ठगी: सोशल मीडिया से फोटो चुराकर युवकों को लूटने वाला गिरोह गिरफ्तार

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के बसंतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने…

रायपुर में बर्खास्त पुलिसकर्मी ने पत्नी और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर की हत्या, वारदात के बाद खुद किया सरेंडर

रायपुर (सेमरिया): छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से सटे विधानसभा थाना क्षेत्र के…

CG NEWS: हनुमंत कथा में 543 लोगों ने अपनाया सनातन धर्म, बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र शास्त्री रहे मौजूद

कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम ढपढप में चल रही हनुमंत कथा के दौरान…

1 of 249