Trendingदेश

Tamil Nadu Election: “विजय हार जाएंगे…” अफवाह सुनकर फैन ने काटा अपना गला, अब तमिलनाडु में बंपर जीत की ओर TVK

TVK Election Results: इस बार तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में तमिल सुपरस्टार थलपति विजय भी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. विजय करीब 36 सालों से फिल्मी दुनिया में एक्टिव हैं और लगातार हिट पर हिट दे रहे हैं. उनकी फैन फोलोइंग भी तगड़ी है. चुनावी कैंपेन के दौरान उनकी रैलियों और रोड शो में जनसैलाब उमड़ता दिखता था. लेकिन चुनावी नतीजों से पहले ही उनके एक फैन ने आत्महत्या करने की कोशिश की. उस फैन को डर था कि कहीं उसके हीरो की पार्टी टीवीके (तमिलनाडु वेट्री कज़गम) इस चुनाव में हार न जाए. मगर मतगणना के शुरुआती रुझानों में विजय की टीवीके को बंपर सीटें मिलती दिख रही हैं.

विजय के इस फैन का नाम महेंद्रन है और वो 28 साल का है. एक रिपोर्ट के मुताबिक महेंद्रन ने उन अफवाहों पर यकीन कर लिया, जिसमें कहा जा रहा था कि विजय की पार्टी TVK इस विधानसभा चुनाव में हार जाएगी. इन अफवाहों पर यकीन कर के महेंद्रन ने अपनी जान देने की कोशिश की. उसने अपने गले को चाकू से काट लिया. महेंद्रन ने मतगणना से पहले ही विजय की हार के डर से गला काट कर जान देने का प्रयास किया. बताया जा रहा है कि महेंद्रन तमिलनाडु के कृष्णागिरी का रहने वाला है.

अपने घर के बाहर ही जान सुसाइड की कोशिश
महेंद्रन अपने घर के बाहर खड़ा था और उसके हाथ में एक चाकू था. अचानक उसने अपना गला काटकर आत्महत्या करने की कोशिश की. आस पास मौजूद लोगों ने उसे रोका और तुरंत कृष्णागिरी गवर्नमेंट मेडिकल कॉले एंड हॉस्पिटल लेकर गए. फिलहाल महेंद्रन का इलाज किया जा रहा है. पुलिस की जांच में पता चला है कि कृष्णागिरी के इलाकों में मतगणा से पहले ही टीवीके की हार की अफवाह उड़ गई थी. इस बात से हमेंद्रन काफी परेशान था. इसके बाद उसने आत्महत्या की कोशिश जैसा घातक कदम उठाया.

TVK को बंपर जीत
तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर रुझानों में टीवीके 112 सीटों पर आगे नज़र आ रही है. वहीं एडीएमके गठबंधन 75 और डीएमके गठबंधन 50 सीटों पर आगे है. हालांकि ये रुझान है और अंतिम नजीते इससे अलग भी हो सकते हैं. रुझानों से साफ है कि तमिलनाडु में सत्ता परिवर्तन होने जा रहा है और विजय अगले सीएम हो सकते हैं.

Related Posts

सुशासन तिहार में CM विष्णु देव साय का सख्त संदेश: लापरवाही बर्दाश्त नहीं, अफसर को मीटिंग से किया बाहर

रायपुर/बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बलरामपुर प्रवास के…

1 of 302