Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: स्कूल समय में शराब पीते पकड़ा गया शिक्षक, ग्रामीणों ने वीडियो बनाकर किया वायरल

सूरजपुर। जिले के वनांचल क्षेत्र में स्थित माध्यमिक शाला करोटी (ए) एक बार फिर शर्मसार हो गई, जब यहां पदस्थ शिक्षक संजय सिंह स्कूल समय में नशे की हालत में रंगे हाथ पकड़े गए। ग्रामीणों और युवाओं ने उन्हें शराब के नशे में झूमते देखा, जिसके बाद उन्हें रोककर पूछताछ की तो वे खुद ही अपनी हरकतों को छिपाने के प्रयास में शराब पीने की बात स्वीकारते दिखाई दिए।

ग्रामीणों ने बताया कि संजय सिंह रोजाना शराब पीकर स्कूल पहुंचते हैं और बिना पढ़ाए सिर्फ उपस्थिति पंजी पर हस्ताक्षर कर फिर से शराबखोरी में लग जाते हैं। इससे बच्चों की पढ़ाई पूरी तरह प्रभावित हो रही है और स्कूल की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।

गांव के जागरूक युवाओं को लंबे समय से संदेह था। सोमवार को उन्होंने संजय सिंह को स्कूल समय में शराब पीते हुए पकड़ लिया। मौके पर शिक्षक ठीक से चल भी नहीं पा रहे थे और बातचीत में खुद को बेगुनाह साबित करने के चक्कर में शराब पीने का सबूत खुद ही दे बैठे। ग्रामीणों ने पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद जिले में शिक्षा विभाग की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

गांव के सरपंच रामलोचन सिंह ने पहले भी विभाग को संजय सिंह की शराबखोरी और गैरजिम्मेदाराना रवैए के बारे में लिखित शिकायत दी थी। इसके बावजूद कोई भी कार्रवाई न होना शिक्षा विभाग की लापरवाही को साफ दर्शाता है।

Related Posts

छत्तीसगढ़ में बढ़ा न्यूनतम वेतन: 1 अप्रैल 2026 से नई दरें लागू, श्रमिकों को मिलेगा महंगाई भत्ते का लाभ

छत्तीसगढ़ शासन के श्रमायुक्त हिम शिखर गुप्ता द्वारा न्यूनतम वेतन अधिनियम 1948 के…

रायपुर में रूह कंपाने वाली वारदात: रात को टहल रही छात्रा से छेड़खानी, विरोध करने पर मारपीट कर फाड़े कपड़े

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के टिकरापारा थाना क्षेत्र से एक शर्मनाक…

1 of 252