नई दिल्ली। गुजरात एटीएस ने गिरफ्तार किया तीन ISIS के आतंकियों से लगातार पूछताछ कर रही है। जिसमें कई सनसनीखेज खुलासे हुए हैं। आतंकियों ने हमले की तैयारी के लिए अहमदाबाद, लखनऊ, दिल्ली जैसे शहरों की रेकी तक कर रखी थी, और आतंकी घटनाओं से दहलाने की प्लानिंग कर रहे थे। दहशतगर्दों ने पूछताछ में बताया कि अहमदाबाद के भीड़भाड़ वाली इलाकों का नक्शा तैयार किया गया था। वहीं लखनऊ में आरएसएस कार्यालय को भी निशाना बनाने की योजना थी, साथ ही दिल्ली में आतंकियों के निशाने पर आजादपुर मंडी थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि आतंकी राइसिन नामक जहर बना रहे थे, जिससे हजारों लोगों की जान से मारने का प्लान था।
एटीएस की पूछताछ में आतंकियों ने खुलासा किया कि आतंकवादी आजाद एक हफ्ते तक जम्मू कश्मीर में रहा था। जहां पर उसने कुछ संवेदनशील इलाकों की जानकारियां हासिल की। पुलिस फिलहाल राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी के साथ मिलकर आतंकियों के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।
पुलिस जांच में अभी सामने आया है कि, सभी आतंकी पाकिस्तान से संपर्क में थे और मास्टरमइंड के इशारों पर काम कर रहे थे। पाकिस्तानी आकाओं ने ही भारत में एक बड़े नरसंहार योजना बनाई थी। वह लोगों को राइसिन नामक जहर देकर मारने की प्लानिंग कर रहे थे। आतंकी अहमद सैयद कई दिनों से राइसिन इकट्ठा कर रहा था, ताकि अपने खतरनाक मंसूबो को अंजाम दे सके। बता दें कि आतंकी अहमद 208 से 13 तक चीन में रहा और वहां पर एमबीबीएस की पढ़ाई की थी। गिरफ्तार तीनों आतंकियों में सैयद अहमद सबसे ज्यादा पढ़ा लिखा है।









