Trendingदुनियाबड़ी खबर

खुल गया होर्मुज का रास्ता, जानिए पहले दिन कितने जहाज गुजरे?

ईरान और अमेरिका के बीच अस्थायी समझौते पर हस्ताक्षर होने के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को खोल दिया गया है. पहले अमेरिकी सेना ने ओमान की खाड़ी से अपनी नाकाबंदी को खत्म किया. इसके बाद ईरान ने होर्मुज से जहाजों को गुजरने की हरी झंडी दी. हालांकि, नाकाबंदी हटने के बावजूद होर्मुज के इस रास्ते से जहाजों की आवाजाही काफी सुस्त है. सुरक्षा के मद्देनजर जहाज मालिक कोई रिस्क नहीं लेना चाहते हैं.

Kpler के मुताबिक होर्मुज खुलने के बाद पिछले 24 घंटे में 25 जहाजों या तेल टैंकरों के होर्मुज से गुजरने की खबर है. इनमें 3 टैंकर सऊदी अरब के थे. युद्ध से पहले 130 जहाज हर दिन गुजरते थे
ब्लूमबर्ग के मुताबिक युद्ध से पहले हर दिन 100-130 जहाज होर्मुज के रास्ते से गुजरते थे. युद्ध के दौरान जहाजों की आवाजाही थम गई. कुछ तेल टैंकर जरूर इस रास्ते से चोरी-छिपे गुजरे. रिपोर्ट में कहा गया है कि होर्मुज के खुलने के बाद भी 2 कारणों से इस रास्ते का ट्रैफिक सामान्य नहीं हो पाया है.

  1. समुद्री माइंस- होर्मुज जलडमरूमध्य के नीचे अभी भी दर्जनों माइंस मौजूद हैं. पेंटागन का मानना है कि हर एक मीटर पर एक किलो बारूद बिछी हैं. इन बारूदों को कैसे और कहां पर बिछाया गया है, इसके बारे में सिर्फ ईरान को पता है. अभी इसे पूरी तरह से हटाया नहीं गया है. इसलिए जहाज मालिक रिस्क नहीं ले रहे हैं.
  2. टोल का मसला- होर्मुज में टोल को लेकर स्थिति साफ नहीं है. अमेरिकी उपराष्ट्रपति और वार्ता दल के प्रमुख जेडी वेंस से जब इसको लेकर सवाल पूछा गया तो उन्होंने कुछ भी साफ नहीं कहा. दूसरी तरफ ईरान टोल लेने की बात कह रहा है. जहाज के मालिक स्थिति को स्पष्ट होने का इंतजार कर रहे हैं.

दुनिया के लिए स्ट्रेट ऑफ होर्मुज क्यों अहम है?
होर्मुज जलडमरूमध्य ओमान और फारस की खाड़ी के बीच स्थित है. इसे फारस की खाड़ी का प्रवेश द्वार माना जाता है. 34 किलोमीटर चौड़ा यह जलडमरूमध्य दुनिया में तेल और गैस की आपूर्ति के लिए बेहद अहम है. दुनिया के कुल कच्चे तेल की लगभग 20 प्रतिशत आपूर्ति इसी रास्ते से होती है.

इराक, सऊदी अरब, यूएई, कुवैत और कतर जैसे देश इसी मार्ग से अपने तेल और गैस का निर्यात करते हैं. वहीं, भारत और चीन जैसे बड़े देश इसी रास्ते से तेल और गैस का आयात करते हैं.

Related Posts

PGBT कॉलेज में फर्जीवाड़े का आरोप, प्राचार्य के फर्जी हस्ताक्षर से 5 शिक्षकों का तबादला कराने का मामला दर्ज

बिलासपुर। बिलासपुर के तारबाहर स्थित PGBT कॉलेज में कथित दस्तावेजी फर्जीवाड़े का…

बिलासपुर में सरकारी स्कूल के छात्रों का फूटा गुस्सा, कॉपी के पन्ने पर शिकायत लिख कलेक्टर के पास पहुंचे

बिलासपुर। जिले के मल्हार स्थित एक शासकीय स्कूल की शिक्षा व्यवस्था को लेकर…

1 of 469