Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: कड़ाके की ठंड ने बिगाड़ा स्कूलों का टाइम टेबल, स्कूलों में छुट्टी घोषित

बलरामपुर। जिले में बढ़ती ठंड को देखते हुए शिक्षा विभाग ने स्कूलों में अवकाश की घोषणा की है। मौसम विभाग द्वारा कड़ाके की ठंड का अलर्ट जारी किए जाने के बाद बलरामपुर जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, बलरामपुर–रामानुजगंज जिले में अत्यधिक ठंड को ध्यान में रखते हुए 6 जनवरी को सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में केवल छात्र-छात्राओं के लिए अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि यह अवकाश 10वीं और 12वीं कक्षा के उन विद्यार्थियों पर लागू नहीं होगा, जिनकी प्रैक्टिकल परीक्षाएं चल रही हैं।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अवकाश केवल विद्यार्थियों के लिए रहेगा, जबकि शिक्षक एवं अन्य स्कूल कर्मचारी निर्धारित समय पर स्कूल आएंगे और अपने नियमित कार्य करेंगे। शिक्षा विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान रखें और ठंड से बचाव के सभी जरूरी उपाय अपनाएं।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468