Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: हनुमानधारा में पिकनिक गए तीन बच्चे लापता, हसदेव नदी किनारे मिला सामान, डूबने वालों में SI का बेटा भी

जांजगीर चांपा। पिकनिक मनाने हनुमानधारा गए तीन बच्चे लापता हो गए हैं। देर शाम तक जब बच्चे घर नहीं लौटे, तो परिजन उनकी तलाश में हनुमानधारा पहुंचे। नदी किनारे बच्चों के कपड़े, साइकिल और चप्पल मिलने से संभावना जताई जा रही है कि बच्चे हसदेव नदी में डूब गए हों।

पुलिस और रेस्क्यू टीम ने शुरू की तलाश

सूचना मिलने पर चांपा पुलिस, स्थानीय गोताखोरों और नगर सेना की टीम बच्चों को खोजने के लिए हसदेव नदी में रेस्क्यू अभियान चला रही है। देर रात तक बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला।

चांपा एसडीओपी यदुमणि सिदार ने बताया कि मनका पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले एक ही मौहल्ले के 3 बच्चे सुबह 10 बजे से हनुमानधारा के लिए निकले थे। बच्चों का नाम रूद्र कुमार, युवराज और नेल्सन है, जो 5वीं, 8वीं और 9वीं कक्षा मे पढ़ते हैं। तीनों बच्चों की उम्र 11 साल, 14 साल और 15 साल है। लापता एक बच्चा सक्ति पुलिस के एएसआई का बेटा होने की जानकारी मिली है।

अधिकारियों का बयान

चांपा एसडीएम पवन कोसम ने बताया कि अभी तक पुष्टि नहीं हुई है कि बच्चे नदी में उतरे हैं, लेकिन किनारे मिलने वाले कपड़े और साइकिल के आधार पर तलाशी अभियान जारी है। नदी का बहाव कम किया गया है और जिला सेना की टीम बच्चों को खोजने में जुटी हुई है।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

1 of 468