Uncategorized

बलरामपुर में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक की चपेट में आने से डिलीवरी बॉय की मौत

बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत बाइपास रोड पर शुक्रवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में डिलीवरी बॉय की मौत हो गई। मृतक की पहचान विकास देवांगन के रूप में हुई है, जो बाइक से पार्सल डिलीवरी करने जा रहा था।

जानकारी के अनुसार, विकास ने सुरक्षा के लिए हेलमेट पहन रखा था, लेकिन तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से उसके सिर में गंभीर चोट लगी और उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मामला दर्ज कर ट्रक को जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है।

वाड्रफनगर चौकी प्रभारी डाकेश्वर सिंह ने बताया कि आरोपी चालक को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इस घटना से मृतक के परिवार और पूरे गांव में शोक का माहौल है।

Related Posts

International Yoga Day 2026- अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर नवा रायपुर में योग शिविर, संजय श्रीवास्तव ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

रायपुर। 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर नागरिक आपूर्ति निगम मुख्यालय,…

सूरजपुर में भीषण सड़क हादसा: खड़े ट्रक से टकराई बाइक, 3 युवकों की दर्दनाक मौत; आक्रोशित ग्रामीणों ने ट्रक को फूँका

सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवपुर गांव में एक दिल दहला देने…

1 of 8