Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

एथेनॉल मिश्रित पेट्रोल-डीजल पर टीएस बाबा का सरकार पर हमला, कहा- कम माइलेज का बोझ जनता क्यों उठाए?

अंबिकापुर। बढ़ती ईंधन कीमतों और पेट्रोल-डीजल में एथेनॉल की बढ़ती हिस्सेदारी को लेकर प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता टीएस बाबा ने सरकार की नीति पर सवाल उठाए हैं। अंबिकापुर में मीडिया से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि एथेनॉल मिश्रित ईंधन के कारण वाहन मालिकों को कम माइलेज और इंजन संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

टीएस बाबा ने कहा कि सरकार ने उपभोक्ताओं के लिए एथेनॉल फ्री पेट्रोल-डीजल का विकल्प लगभग समाप्त कर दिया है, जिससे लोग मजबूरी में एथेनॉल मिश्रित ईंधन खरीद रहे हैं। उनका कहना था कि यदि इस ईंधन से वाहनों का माइलेज घट रहा है, तो उसके अनुरूप पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भी कमी की जानी चाहिए, ताकि उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न पड़े।

उन्होंने सरकार की नीति पर सवाल उठाते हुए कहा कि एथेनॉल मिश्रित ईंधन को बड़े पैमाने पर लागू करने से पहले ऐसे इंजन विकसित किए जाने चाहिए थे, जो इस ईंधन के अनुरूप बेहतर प्रदर्शन कर सकें। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि ब्राजील और अमेरिका जैसे देशों में पहले उपयुक्त इंजन तैयार किए गए और उसके बाद एथेनॉल मिश्रित ईंधन को व्यापक स्तर पर लागू किया गया।

टीएस बाबा ने सरकार से मांग की कि उपभोक्ताओं को एथेनॉल फ्री पेट्रोल-डीजल का विकल्प उपलब्ध कराया जाए और मौजूदा नीति पर पुनर्विचार करते हुए वाहन मालिकों के हितों को प्राथमिकता दी जाए।

Related Posts

नाबालिग से दुष्कर्म और अपहरण के आरोपी को 20 साल की सख्त सजा; बेहतरीन जांच के लिए इंस्पेक्टर होंगे पुरस्कृत

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नाबालिग लड़की के अपहरण और दुष्कर्म (रेप) के…

बॉलीवुड में नया हड़कंप: सलमान खान के बाद अब आमिर खान को बिश्नोई गैंग के नाम से धमकी; सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल

नई दिल्ली/मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान और लॉरेंस बिश्नोई गैंग के बीच जारी…

रायगढ़ में ब्लाइंड डबल मर्डर का 72 घंटे में खुलासा: जमीन विवाद में बुजुर्ग दंपति की टांगी से हत्या कर लाशें जलाईं

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से एक बेहद सनसनीखेज और रूह कंपा देने वाले दोहरे…

कनिष्ठ अधिकारी को डीईओ का प्रभार देने पर हाईकोर्ट सख्त: DEO नियुक्ति का आदेश निरस्त, वरिष्ठता की अनदेखी पर लिया एक्शन

बलौदा बाजार/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने प्रशासनिक नियुक्तियों में वरिष्ठता…

क्रिकेट जगत में शोक की लहर: सर्वकालिक महान ऑलराउंडर सर गैरी सोबर्स का 89 वर्ष की उम्र में निधन, एक ओवर में जड़े थे 6 छक्के

खेल डेस्क। क्रिकेट इतिहास के सबसे महान और दिग्गज ऑलराउंडरों में शुमार वेस्टइंडीज…

1 of 424