रायपुर। राजधानी रायपुर के सरस्वती नगर थाना क्षेत्र में NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार दो आरोपी शनिवार को पुलिस की आंखों में धूल झोंकते हुए फरार हो गए। फरार आरोपियों की पहचान खेलावन साहू और गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई है।
सूत्रों के अनुसार, दोनों आरोपी पूछताछ के दौरान मौका पाकर पुलिस सुरक्षा घेरे को चकमा देने में सफल रहे। हैरानी की बात यह है कि दोनों के हाथों में लगी हथकड़ी तक खुली नहीं थी, फिर भी उन्होंने फरारी कर ली।
जानकारी के मुताबिक खेलावन साहू और गुरप्रीत सिंह पहले भी NDPS मामलों में जेल जा चुके हैं और उनके खिलाफ पुराने आपराधिक रिकॉर्ड मौजूद हैं। फरारी के बाद पुलिस टीम आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।










