Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

अंबिकापुर ब्रेकिंग: जिम में मामूली विवाद के बाद युवक ने घर जाकर लगा ली फांसी, सुसाइड से पहले का वीडियो आया सामने

अंबिकापुर के प्रतापपुर चौक क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब जिम जाने के बाद दोस्तों से हुए मामूली विवाद से आहत एक युवक ने अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान शिकारी रोड निवासी परम तिवारी (उम्र करीब 24 वर्ष) के रूप में हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, परम तिवारी शुक्रवार शाम को जिम करने गया था। वहाँ कुछ दोस्तों के साथ उसका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी युवकों ने उसे और उसके परिवार को धमकियाँ दीं। घर लौटने के बाद परम ने बेहद परेशान होकर सबसे पहले अपना एक वीडियो बनाया। इस भावुक वीडियो में उसने साफ-साफ तीन युवकों का नाम लेते हुए कहा कि “ये तीन लोग मेरी मौत के जिम्मेदार हैं। ये लोग मुझे और मेरे माता-पिता को लगातार परेशान कर रहे थे।”

वीडियो बनाने के कुछ देर बाद ही परम ने अपने कमरे में दुपट्टे के सहारे फांसी लगा ली। परिवार वालों को जब पता चला तो चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुँची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

Related Posts

इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में परीक्षा से पहले पेपर लीक! BSc सेकंड ईयर का एंटोमोलॉजी प्रश्नपत्र WhatsApp पर वायरल

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में…

शराब दुकानों में ओवररेटिंग और नियमों की अनदेखी पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन, तीन उपनिरीक्षक निलंबित

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकानों में ओवररेटिंग, नियमों के विपरीत थोक में शराब…

1 of 456