Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CGPSC घोटाले में दो महिला आरोपियों को मिली जमानत, CBI कोर्ट का बड़ा फैसला

रायपुर में चल रहे CGPSC घोटाले से जुड़े एक महत्वपूर्ण अपडेट में आज CBI कोर्ट ने दो महिला अभियुक्तों को जमानत दे दी है। जमानत पाने वाली आरोपियों के नाम मीशा कोशले और दीपा आदिल हैं।

CBI कोर्ट ने यह जमानत अन्य अभियुक्तों को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत को आधार मानते हुए प्रदान की है। कोर्ट ने माना कि समान परिस्थितियों में इन दोनों महिलाओं को भी जमानत का लाभ मिल सकता है। दोनों महिला आरोपी टामन सिंह सोनवानी की एक बहू और दूसरी भतीजी बताई हैं।

क्या है मामला?
CGPSC घोटाले में कथित रूप से चयन प्रक्रिया में अनियमितताओं, फर्जीवाड़े और प्रभाव का इस्तेमाल किए जाने के आरोप लगे थे, जिसकी जांच CBI कर रही है। इस केस में कई गिरफ्तारियाँ हुई हैं और कई आरोपी अब कोर्ट से राहत पा रहे हैं।

Related Posts

किसानों के लिए बड़ी राहत: छत्तीसगढ़ में यूरिया वितरण की 80% वाली सीमा खत्म; अब खरीफ 2025 के बराबर मिलेगा पूरा खाद

छत्तीसगढ़ में खरीफ सीजन की खेती के बीच किसानों के लिए एक बेहद राहत भरी खबर सामने…

1 of 406