दुर्ग जिले के भिलाई में एक महिला की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक महिला की बाल खींचकर पीटा जा रहा है। इतना ही नहीं भीड़ उसे घसीटने के साथ पत्थर उठाकर मारने की कोशिश भी कर रही है।
बताया जा रहा है कि, जिस महिला को पीटा जा रहा है, वो सालों से आकाशगंगा की सब्जी मार्केट में सब्जी उठाने का काम करती है। घटना वाले दिन महिला अपनी मेहनत के पैसे मांगने गई थी, तभी उसपर धनिया चोरी का आरोप लगाकर उसकी पिटाई की गई। ये पहली घटना नहीं है, सालों से सब्जी मंडी में काम कर रही महिलाएं प्रताड़ना झेल रही है। मामला सुपेला क्षेत्र का है।










