Trendingछत्तीसगढ

14 दिन की न्यायिक हिरासत में वीरेंद्र तोमर, करणी सेना ने कोर्ट में मचाया हंगामा

रायपुर। सूदखोरी, हत्या और एक्सटॉर्शन के मामले में गिरफ्तार वीरेंद्र तोमर को कल 5 दिन की रिमांड ख़त्म होने पर कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट में दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद उसे 14 दिन की न्यायिक रिमांड पर जेल भेजने का आदेश दिया। इस दौरान कोर्ट परिसर में करणी सेना ने जमकर हंगामा और नारेबाजी की।

पुलिस ने सुनवाई के दौरन अदालत में बताया कि आरोपी से कई बिंदुओं पर पूछताछ की गई है। वहीं कुछ और तकनीकी पहलुओं की जांच चल रही है। न्यायालय ने आगे की जांच के लिए आरोपी को जेल भेजते हुए 27 नवंबर को पुनः कोर्ट में पेश करने के निर्देश दिए हैं।

कोर्ट में वीरेंद्र तोमर को पेश किये जाने की खबर लगने के बाद करणी सेना के कार्यकर्ता बड़ी संख्या में रायपुर कोर्ट पहुंचे। इस दौरान पुलिस कार्रवाई के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। इस मामले में आरोपी का भाई और हिस्ट्रीशीटर रोहित तोमर अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसके खिलाफ भी सूदखोरी, एक्सटॉर्शन और अवैध हथियार रखने सहित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस उसकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है।

बता दें कि वीरेंद्र तोमर पर सूदखोरी के जरिए उगाही, धमकी, एक्सटॉर्शन और हत्या के प्रयास जैसे कई संगीन अपराध दर्ज हैं। हाल ही में उसकी गिरफ्तारी के बाद से मामले में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 467