Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: मुँह में लिपिस्टक, गले में चप्पलों की माला, महिला आरक्षक से मारपीट के आरोपी का पुलिस ने निकाला जुलुस, देखें वीडियो

रायगढ़। जिले के तमनार क्षेत्र में महिला आरक्षक के साथ मारपीट और अमानवीय व्यवहार के मामले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी चित्रसेन साव को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी को जूते-चप्पलों की माला पहनाकर सड़क से थाने तक जुलूस में निकाला, जिससे कानून का कड़ा संदेश दिया गया।

मुख्य आरोपी को हेमू कालानी चौक से चक्रधर नगर थाना तक जुलूस में ले जाया गया। इस दौरान आरोपी कान पकड़कर माफी मांगता नजर आया और बार-बार कहता रहा कि वर्दी फाड़ना पाप है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि महिला पुलिसकर्मियों पर हमला करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
इस सनसनीखेज मामले में अब तक कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है और जल्द गिरफ्तारी का दावा किया है।

महिला पुलिसकर्मियों ने जताई खुशी
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद महिला पुलिसकर्मियों ने केक काटकर और पटाखे फोड़कर अपनी खुशी जाहिर की। उनका कहना है कि यह कार्रवाई महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा की दिशा में एक बड़ी जीत है।

प्रभारी महिला सेल दीपिका निर्मलकर ने कहा,
“चाहे महिला अधिकारी हो या आम नागरिक, गलत काम करने वाले को सजा मिलेगी ही।”

वहीं घरघोड़ा थाना प्रभारी कुमार गौरव ने बताया,
“महिला पुलिसकर्मी की वर्दी फाड़ने वाला आरोपी गिरफ्तार हो चुका है। बाकी आरोपियों को भी जल्द पकड़ा जाएगा।”

क्या है पूरा मामला
27 दिसंबर को रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में JPL (जिंदल) कोयला खदान के विरोध में उग्र प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। आरोप है कि भीड़ ने एक महिला कॉन्स्टेबल के साथ मारपीट और बदसलूकी की। वहीं तमनार थाना प्रभारी महिला टीआई कमला पुसाम भी हिंसा में गंभीर रूप से घायल हो गईं और बेहोश हो गई थीं।

उग्र भीड़ ने पुलिस बस, जीप और एम्बुलेंस सहित कई वाहनों में आगजनी की, साथ ही जिंदल के कोल हैंडलिंग प्लांट में तोड़फोड़ भी की गई।

मुख्यमंत्री ने दिए जांच के आदेश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूरे मामले की जांच के आदेश देते हुए कहा है कि दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन ने साफ कर दिया है कि वर्दी पर हाथ उठाने और महिलाओं से बदसलूकी करने वालों को कानून के तहत कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

Related Posts

1 of 176