Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

रायपुर में हिट-एंड-रन मामला: पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह के बेटे पर केस दर्ज

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में सोमवार तड़के हिट-एंड-रन की एक गंभीर घटना सामने आई है। तेलीबांधा थाना क्षेत्र के सालासर चौक पर हुई इस दुर्घटना में एक डिस्क जॉकी गंभीर रूप से घायल हो गया। मामले में पूर्व केंद्रीय मंत्री और मौजूदा बीजेपी विधायक रेणुका सिंह के बेटे बलवंत सिंह उर्फ लकी (34) के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह घटना रात करीब 1 बजे की है। पीड़ित त्रिभुवन सिंह (34), जो पेशे से डिस्क जॉकी है, काम खत्म कर मोटरसाइकिल से तेलीबांधा स्थित अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान अरंग की ओर से आ रही एक कार ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

आरोप है कि कार चला रहे बलवंत सिंह ने दुर्घटना के बाद मौके पर रुकने के बजाय दूसरी कार में बैठकर वहां से फरार हो गया। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल त्रिभुवन सिंह को राजधानी के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

तेलीबांधा पुलिस ने आरोपी बलवंत सिंह के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 125(a) के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद मामले में अन्य धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं।

गौरतलब है कि बलवंत सिंह, भरतपुर-सोनहत (ST) विधानसभा क्षेत्र से विधायक रेणुका सिंह के बेटे हैं। रेणुका सिंह वर्ष 2019 से 2023 तक केंद्र सरकार में जनजातीय मामलों की राज्य मंत्री रह चुकी हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है।

Related Posts

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

खैरागढ़ में सड़कों की बदहाली: प्रमुख मार्गों पर मिले 200 से अधिक गड्ढे, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर लोग

छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ शहर में जर्जर सड़कों और गड्ढों के कारण आम नागरिकों और वाहन…

1 of 467