Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

नक्सली कमांडर हिड़मा के समर्थन में उतरी यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सहसचिव प्रीति मांझी, पोस्ट कर दी श्रद्धांजलि

रायपुर में एक बड़ा राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। यूथ कांग्रेस की राष्ट्रीय सहसचिव प्रीति मांझी द्वारा माओवादी कमांडर माड़वी हिड़मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जाने के बाद मामला गरमा गया है

प्रीति मांझी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर “लाल सलाम कामरेड हिड़मा” लिखकर पोस्ट किया, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में तीखी प्रतिक्रियाएँ सामने आने लगीं।

माओवादी संगठन से जुड़े माड़वी हिड़मा को सुरक्षा एजेंसियों ने झीरम घाटी हमले सहित 26 से अधिक बड़े नक्सली हमलों का आरोपित मास्टरमाइंड माना है।झीरम घाटी नरसंहार में कांग्रेस पार्टी के कई शीर्ष नेता शहीद हुए थे, जिसकी गूंज आज भी पार्टी के भीतर गहरी है। ऐसे में पार्टी नेताओं के हमलावर की समर्थन वाली पोस्ट ने नए सवाल खड़े कर दिए हैं।

हाल ही में आंध्र प्रदेश में हुई एक बड़ी कार्रवाई में ग्रेहाउंड फोर्स ने हिड़मा और उसकी पत्नी को मुठभेड़ में ढेर कर दिया था। इसी घटना के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बौछार शुरू हुई थी।

पार्टी के भीतर भी इस घटना को लेकर असहजता देखी जा रही है, क्योंकि जिस हमले में कांग्रेस के प्रमुख नेता मारे गए, उसी आरोपी के प्रति समर्थन दिखाने वाली पोस्ट पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक झटका मानी जा रही है।

Related Posts

दतिया विधानसभा उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका, कांग्रेस के घनश्याम सिंह 6000 से ज्यादा वोटों से जीते

मध्य प्रदेश की दतिया विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव का परिणाम सोमवार को सामने आ गया…

डोंगरगढ़ में खूनी संघर्ष: प्रेम प्रसंग के चलते युवक पर चाकू से जानलेवा हमला, गंभीर हालत में रायपुर रेफर

डोंगरगढ़ (छत्तीसगढ़): छत्तीसगढ़ की धर्म नगरी डोंगरगढ़ में रविवार देर रात एक…

छत्तीसगढ़ में फिर बदला मौसम का मिजाज, 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; रायपुर समेत कई जिलों में येलो अलर्ट

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने प्रदेश के…

1 of 442