Trendingदेश

MP में टूटा 50 साल पुराना ब्रिज, 4 लोग बाइक समेत नीचे गिरे, 10 घायल

MP News: रायसेन जिले की बरेली तहसील में बरेली-पिपरिया स्टेट हाइवे मार्ग पर स्थित नयागांव का पुल अचानक ढह गया. यह पुल 50 साल पुराना था और कई वर्षों से क्षतिग्रस्त चल रहा था. इस हादसे में 10 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक युवक को गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया है.

जानकारी के मुताबिक, बरेली-पिपरिया स्टेट हाइवे के नयागांव पुल हादसे में कुल 10 लोग घायल हुए, जिनमें 8 मजदूर शामिल हैं जो पुल के नीचे काम कर रहे थे. वहीं, 4 लोग बाइक सहित लोग पुल से नीचे गिर गए. एक गंभीर घायल युवक को तुरंत भोपाल रेफर किया गया है. घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे. जिले के कलेक्टर और एसपी भी घटनास्थल के लिए रवाना हो गए हैं.

दरअसल, हादसे की मुख्य वजह क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत में लापरवाही और गलत तरीके से चल रहा काम बताया जा रहा है. यह 50 साल पुराना पुल कई साल से क्षतिग्रस्त था. आरोप है कि निर्माण एजेंसी मध्य प्रदेश सड़क विकास निगम (MPRDC) ने क्षतिग्रस्त पुल को नया बनाने की जगह सिर्फ नई सड़क बिछाकर छोड़ दिया था.

वहीं, चालू पुल के नीचे सेंटिंग लगाकर काम चल रहा था, जिससे पुल के ढहने की आशंका जताई जा रही है. यह दिखाता है कि चालू पुल के नीचे बिना ट्रैफिक रोके जोखिम भरा कंस्ट्रक्शन किया जा रहा था.

Related Posts

छत्तीसगढ़ में NEET PG की दूसरी काउंसिलिंग लिस्ट जारी, 25 से 28 नवंबर तक मिलेगा प्रवेश; जानें पूरी प्रक्रिया

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नीट पीजी (MD-MS) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए राज्य कोटे…

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात

रायपुर, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर जिले के धरसींवा विधानसभा क्षेत्र…

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन

रायपुर भारत व्यापार संवर्धन संगठन (ITPO) द्वारा आयोजित 45वें भारत अंतरराष्ट्रीय…

बिसलेरी के खिलाफ FSSAI की बड़ी कार्रवाई, पानी का सैंपल जांच में मिला असुरक्षित; मुकदमा चलाने की मंजूरी

नई दिल्ली। देश की प्रमुख पैकेज्ड ड्रिंकिंग वॉटर कंपनियों में शामिल बिसलेरी…

1 of 504