Trendingछत्तीसगढबड़ी खबर

CG NEWS: भाई ने बहन को बनाया हवस का शिकार, बच्चा होने पर खुद दर्ज कराई रिपोर्ट, पीड़िता के खुलासे से दंग रह गई पुलिस

कोंडागांव जिले में भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां सौतेले भाई ने अपनी बहन को हवस का शिकार बनाया। पीड़िता के गर्भवती होने और बच्चे को जन्म देने पर आरोपी ने खुद ही पुलिस थाने में पीड़िता के साथ अज्ञात व्यक्ति द्वारा रेप करने की शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस की पूछताछ में जब पीड़िता ने सौतेले भाई की दरिंदगी का खुलासा किया, तो पुलिस भी हैरान रह गयी।

सौतेली बहन के साथ दरिंदगी की ये घटना कोंडागांव के माकड़ी थाना क्षेत्र का है। पुलिस ने बताया कि नवंबर माह में एक युवक ने पुलिस में अपनी बहन के साथ बालत्कार की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। आरोपी ने पुलिस को शिकायत में बताया था कि उसकी बहन के साथ 8 माह पहले किसी अज्ञात व्यक्ति के ने बलात्कार किया गया था। जिससे वह गर्भवती हो गई थी। इसके बाद 6 नवंबर 2025 को पीड़िता ने एक नवजात शिशु को जन्म दिया। युवक की रिपोर्ट पर पुलिस पीड़िता के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी की पतासाजी में जुट गयी।

एसपी पंकज चन्द्रा ने इस मामले में पुलिस टीम को बारीकी से जांच कर आरोपी की धरपकड़ का सख्त निर्देश दिया था। जिस पर पुलिस टीम ने आरोपी का सुराग जुटाने के लिए पीड़िता से महिला पुलिस अधिकारी के माध्यम से पूछताछ कर घटना की बारीकि से जांच शुरू की गयी। पूछताछ में पीड़िता ने महिला पुलिस अधिकारी के सामने आप बीती बतायी। उसने खुलासा किया कि उसके साथ बलात्कार किसी दूसरे व्यक्ति ने नही बल्कि उसी के सौतेले भाई ने किया था।

जिसके बाद वह प्रेग्नेंट हो गयी और फिर बच्चे को जन्म दिया। इस घटना से खुद को बचाने के लिए उसके भाई ने पुलिस में अज्ञात व्यक्ति के नाम पर झूठी रिपोर्ट दर्ज करायी है। पीड़िता के इस खुलासे के बाद पुलिस भी हैरान रह गयी। पुलिस ने पीड़िता के बयान को दर्ज करने के बाद आरोपी सौतेले भाई को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर उसे न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

Related Posts

सृजन, कौशल और श्रम के सम्मान का संदेश देती है भगवान विश्वकर्मा की आराधना: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर 17 सितम्बर 2026 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज भगवान विश्वकर्मा जयंती के…

सड़क किनारे पसरे पर अचानक पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, मीरा के पसरे से खरीदा ‘आशीर्वाद का दीया’

तेलीबांधा मरीन ड्राइव में मिट्टी के दीये बेच रही मीरा से मुख्यमंत्री ने की…

पुलिस वाहन से सामान चोरी का वीडियो वायरल, टीआई बोलीं- ‘डायरी निकाली थी, चोरी जैसी कोई बात नहीं’

छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के आजाद चौक इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया…

मुख्यमंत्री साय ने छात्राओं से दुर्व्यवहार की शिकायत पर लिया संज्ञान, कलेक्टर को दिए कार्रवाई करने के निर्देश

रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के आवासीय विद्यालयों और छात्रावासों…

जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने का सबसे सशक्त माध्यम है शिक्षा: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

रायपुर शिक्षा व्यक्ति, समाज और राष्ट्र की प्रगति का आधार है। जीवन के प्रत्येक…

धमतरी में बड़ा हादसा: तेज जलप्रवाह में बहे मामा-भांजे के शव बरामद, गंगरेल गोताखोर टीम ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन

छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में गेदारापारा और बागडोंगरी के रहने वाले दो मछुआरों के…

1 of 468